Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 31 Dec: 'मन की बात' में अक्षय कुमार ने दिए फिटनेस टिप्स, टॉम विल्किंसन के निधन से शोक में हॉलीवुड

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 06:57 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 31 December 2023 साल 2023 के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मन की बात को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों के ऑडियो लोगों को सुनाए। इनमें से एक आवाज बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की भी थी। एक्टर ने फिल्टर लाइफ और फिटर लाइफ के बीच का फर्क समझाया और फिटनेस पर अपनी बात रखी।

    Hero Image
    Entertainment Top 5 News 05 December 2023, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 31 December: केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म होने की वजह से सालार का बज बना हुआ था। रिलीज के बाद फिल्म का एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जो सालार के बढ़ते बिजनेस में साफ दिख रहा है। अब फिल्म 600 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ चार दशक से सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन उर्फ टॉम विल्किंसन (Tom Wilkinson) के निधन की खबर आई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सालार वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    प्रभास की फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। रिलीज के पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में तेजी से आगे बढ़ रही थी। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म होने की वजह से सालार का बज बना हुआ था। फिल्म का एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जो सालार के बढ़ते बिजनेस में साफ दिख रहा है। अब फिल्म 600 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'मन की बात' में शामिल हुए अक्षय कुमार

    साल 2023 के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 'मन की बात' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों के ऑडियो लोगों को सुनाए। इनमें से एक आवाज बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार की भी थी। एक्टर ने 'फिल्टर लाइफ' और 'फिटर लाइफ' के बीच का फर्क समझाया और फिटनेस पर अपनी बात रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    जनवरी 2024 ओटीटी रिलीज

    2024 के पहले महीने में ओटीटी पर कई फिल्में स्ट्रीम होने वाली है, जिनमें कुछ ऐसी हैं, जो 2023 में सिनेमाघरों में आयी थीं और अब ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इनमें कंगना रनोट की तेजस, नानी की हाय नन्ना शामिल हैं। सैम बहादुर और एनिमल भी जनवरी में ओटीटी पर आ सकती हैं। हालांकि, इनकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जनवरी में ओटीटी पर आ रही फिल्मों की लिस्ट। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रश्मिका मंदाना ने फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल किए पूरे

    रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में रश्मिका का 7 साल का सफर बहुत शानदार रहा। एक्ट्रेस ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों से सिनेमा को नवाजा है और ये जर्नी अभी जारी है। 30 दिसंबर 2023 को रश्मिका मंदाना को इंडस्ट्री में पूरे 7 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए अपने दिल की बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सात साल की जर्नी कैसी रही और इसमें उनके फैंस ने उनका कितना सपोर्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    टॉम विल्किंसन के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड

    साल के अंत में फिल्मी दुनिया से एक बुरी सामने आ रही है। चार दशक से सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन उर्फ टॉम विल्किंसन (Tom Wilkinson) अब नहीं रहे। बाफ्ता और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके टॉम ने 30 दिसंबर 2023 को 75 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...