Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 24 Dec: अर्पिता खान के घर होंगे अरबाज की शादी के फंक्शन? तापसी ने बताया कैसे मिली 'डंकी'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 24 December अरबाज खान अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर 24 दिसंबर की दोपहर बहन अर्पिता खान के घर स्पॉट हुए। इसके अलावा शाह रुख के साथ काम करने के बाद अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया कि उन्हें डंकी कैसे मिली। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें।

    Hero Image
    एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 24 December: अभिनेता अरबाज खान इस समय अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 24 दिसंबर की दोपहर एक्टर बहन अर्पिता खान के घर स्पॉट हुए। कहा जा रहा है इस कपल की शादी अर्पिता खान के घर पर ही होने वाली है। इसके अलावा शाह रुख खान के साथ काम करने के बाद अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया है कि उन्हें डंकी कैसे मिली। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्पिता खान के घर अरबाज की शादी का फंक्शन?

    सलमान खान के छोटे भाई और मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) इस वक्त अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में है। पिछले दो दिन से लगातार एक्टर की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई है। इतना ही नहीं देर रात मुंबई में हुए उमंग कार्यक्रम में एक्टर इन खबरों पर ऐसा रिएक्ट किया, जिससे मीडिया में और भी हलचल मच गई। वहीं 24 दिसंबर की दोपहर एक्टर अपनी बहन अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सेलेब्स ने किया अनिल कपूर को बर्थडे विश

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड से फराह खान, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने अनिल कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'एनिमल' के ओटीटी वर्जन में होंगे कुछ और शॉट्स

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म दिसंबर की शुरुआत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। सिनेमाघरों में सुपरहिट होने के बाद यह 'एनिमल' नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली है। अब संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में इसके ओटीटी संस्करण के बारे में खुलकर बात की और कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    तापसी पन्नू ने शेयर किया किस्सा

    शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि, फिल्म को वैसी ओपनिंग नहीं मिली, जैसी किंग खान की इस साल रिलीज हुई दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' को मिली थी। 'डंकी' में शाह रुख के साथ तापसी पन्नू भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    Sandeep Reddy ने क्यों Parineeti को कर दिया था रिप्लेस

    संदीप रेड्डी वांगा की हालिया फिल्म 'एनिमल' ने भारत समेत दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में रणबीर कपूर की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने निभाया था, जो मूवी में गीतांजलि बनी थीं। हालांकि, रश्मिका डायरेक्टर संदीप की पहली पसंद नहीं थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...