Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anil Kapoor Birthday: फराह खान से अर्जुन कपूर तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में किया अनिल कपूर को बर्थडे विश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 04:14 PM (IST)

    Happy Birthday Anil Kapoor बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर कोई जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खास तरीके से सुपरस्टार को बर्थडे विश कर रहे हैं। फराह खान से लेकर अर्जुन कपूर तक ने अनिल कपूर को बर्थडे विश किया है।

    Hero Image
    अनिल कपूर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड से फराह खान, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने अनिल कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फराह खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    फराह खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अनिल कपूर के साथ कई नई-पुरानी यादों वाली तस्वीरों को दिखाया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरे पापाजी सबसे अच्छे। मैं अपने सबसे छोटे दोस्त अनिल कपूर के लिए इससे बेहतर गाना नहीं सोच सकती, हैप्पी बर्थडे। आप जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं, इस दुनिया में आप सिर्फ एक ही है'।

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor Birthday: 'आप जैसा कोई नहीं...', पापा अनिल कपूर के बर्थडे पर Sonam Kapoor ने लिखी दिल की बात

    View this post on Instagram

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    मलाइका अरोड़ा ने भी किया विश

    फराह खान के इस जन्मदिन वाले स्पेशल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद, कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनिल कपूर को 'हैप्पी बर्थडे' कहा। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सर अनिल कपूर'। इसके अलावा, राखी सावंत ने आग और लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए।

    अर्जुन कपूर ने 'चाचू' को ऐसे किया विश

    वहीं, अर्जुन कपूर ने भी चाचा अनिल कपूर को जन्मदिन विश करने के लिए उनकी एक पुरानी क्लिप शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अर्जुन खुलकर अपने चाचा की नकल करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आपके बगल में रहना पसंद है, आपका अभिनय करना पसंद है, लव यू चाचू। जन्मदिन की शुभकामनाएं'।

    एक अन्य स्टोरी में, उन्होंने एक मनोरंजक तस्वीर भी साझा की और लिखा, 'क्या प्लाया है, अनिल कपूर'। हिंदी फिल्मों के ओजी फाइटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो बार-बार बाधाओं को हरा रहे हैं, हमें हमेशा प्रेरित करते हैं'।

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor: गैराज में रहा परिवार, फिल्म सेट पर किया स्पॉटब्वॉय का काम, संघर्षों के बाद बने सिनेमा के 'नायक'