Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 30th Nov: रणदीप-लिन शादी की अनदेखी फोटोज वायरल, कल इतने बजे थिएटर में आएगा 'एनिमल'

    Entertainment Top 5 News 30th November बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी का सीजन लौट आया है। रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन संग मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी की। इसके अलावा एनिमल की गूंज अब जल्द ही थिएटर में सुनाई देने वाली है। इसके फर्स्ट शो का टाइमिंग आ चुका हैं। यहां पर पढ़ें मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Thu, 30 Nov 2023 10:42 AM (IST)
    Hero Image
    30th नवंबर की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सरबजीत' एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी जिन्दगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। उन्होंने बीते दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग मणिपुर के पारंपरिक विवाह रस्म मैतई के अंदाज में शादी की। दोनों की शादी की कई फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिलेगी। फिल्म का पहला शो कितने बजे होगा, इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। मनोरंजन की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

    रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की अनदेखी फोटोज वायरल

    बुधवार को मणिपुर के इम्फाल में रणदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर जीवन की एक नई पारी का आगाज किया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की वेडिंग की लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच रणदीप हुड्डा ने भी अपनी शादी की कुछ शानदार फोटो को शेयर किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    पठान और टाइगर की राह पर 'एनिमल'

    हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार रणबीर कपूर का नाम इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच 'एनिमल' के मार्निंग शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि रणबीर की फिल्म ने शाह रुख खान की 'पठान और जवान' के रास्ते को अपनाया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    करण जौहर ने रानी मुखर्जी से छीनी थी प्लेट

    करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' का छठा एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस दौरान करण जौहर ने कई पुराने खुलासे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कि शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी याद किया, जिसे सुन रानी और काजोल अपनी हंसी नहीं रोक पाई। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    कभी खुशी कभी गम एक्ट्रेस मालविका राज ने की शादी

    फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज भी शादी के बंधन में बंध गई। 29 नवंबर को गोवा में एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सात जन्मों का रिश्ता जोड़ा। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग फोटोज सामने आई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी

    आम जनता के साथ-साथ साउथ सिनेमा के सितारे सुबह-सुबह घर से वोट डालने के लिए निकल चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का है। एक्टर गुरुवार सुबह-सुबह अपनी टीम के साथ वोटिंग बूथ पर वोट करने पहुंचे। इसके अलावा संगीतकार एमएम कीरावनी ने भी वोट डाला। आइए देखते है किस किस ने अब तक वोटिंग की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...