Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 20 Oct: आमिर खान मुंबई छोड़ चेन्नई हुए शिफ्ट, भारत में परफॉर्म करेंते ग्लोबल स्टार एड शीरन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 06:19 PM (IST)

    हाल ही में टाइगर 3 के पहले गाने लेके प्रभु का नाम की घोषणा करते हुए सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ एक पोस्टर शेयर किया था। वहीं अब गाने का टीजर जारी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान को अचानक एक बड़ा फैसला लेना पड़ा। एक्टर मुंबई छोड़ चेन्नई शिफ्ट हो गए हैं। आमिर खान के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा ग्लोबल पॉप स्टार एड शीरन भारत टूर करने वाले हैं। सिंगर एक बार फिर इंडिया आ रहे हैं। इसके साथ ही वो मुंबई में परफॉर्म भी करेंगे। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई छोड़ चेन्नई शिफ्ट हुए आमिर खान

    आमिर खान अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में कुछ फिल्मों के प्रोडक्शन को लेकर एलान किया था। इस बीच अब आमिर खान को अचानक एक बड़ा फैसला लेना पड़ा। एक्टर मुंबई छोड़ चेन्नई शिफ्ट हो गए हैं। आमिर खान के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने दो महीने के लिए चेन्नई शहर में रहने का फैसला लिया है और इसकी पीछे की वजह भी बड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    टाइगर के पहले गाने का टीजर आउट

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर 'टाइगर-3' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ती जा रही है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के ट्रेलर से लेकर कई पोस्टर्स तक मेकर्स रिलीज कर चुके हैं। बीते दिन ही टाइगर 3 के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' की घोषणा करते हुए सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ एक पोस्टर शेयर किया था। वहीं, अब गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। इस गाने से सालों बाद सलमान-अरिजीत की दुश्मनी खत्म हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    एड शीरन मुंबई में करेंगे परफॉर्म

    ग्लोबल पॉप स्टार एड शीरन भारत टूर करने वाले हैं। सिंगर एक बार फिर इंडिया आ रहे हैं। इसके साथ ही वो मुंबई में परफॉर्म भी करेंगे। एड शीरन साल 2024 में द मैथमेटिक्स एशिया टूर के दौरान भारत दौरे पर भी आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की 'गणपत'

    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म अपने एक्शन और स्टार कास्ट के लिए पहले ही चर्चा बटोर रही थी। अब रिलीज के बाद गणपत और ध्यान खींच रही है। कई बड़ी हस्तियों ने फिल्म की तारीफ की है। इनमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर आशा भोसले जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    पहले दिन 'लियो' ने कमाए 145 करोड़

    लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। कभी लीगल प्रॉब्लम्स तो कभी ट्रेलर पर बवाल। तमाम विवादों के बीच मूवी बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही तहलका मचा दिया। थलपति विजय (Thalapathy Vijay), तृषा कृष्णन और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मूवी 'लियो' 19 अक्टूबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर तमिल फिल्म 'लियो' को लेकर पहले ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि विजय की मूवी धमाकेदार ओपनिंग करेगी। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों कमा लिए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...