Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ed Sheeran India Tour: एड शीरन फिर करेंगे भारत में परफॉर्म, जानें 'ग्रैमी विनर' सिंगर के टूर की डिटेल्स

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 06:51 PM (IST)

    ग्लोबल पॉप सिंंगर एड शीरन के गाने दुनिया के कोने-कोने में पॉपुलर हैं। शेप ऑफ यू और आइस क्लोस्ड उनके सबसे फेमस सॉन्ग्स हैं। एड शीरन एक बार फिर भारत दौर ...और पढ़ें

    Hero Image
    एड शीरन फिर करेंगे भारत में परफॉर्म, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन एक बार फिर भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान ग्रैमी विनर सिंगर परफॉर्म भी करेंगे। एड शीरन के टूर की लिस्ट में इंडिया का नाम भी शामिल है, लेकिन उन्हें परफॉर्म करते हुए देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब और कहां होगा कॉन्सर्ट ?

    शेप ऑफ यू फेम एड शीरन अब तक दो बाद भारत आ चुके हैं और मुंबई में परफॉर्म कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2015 और 2017 में कॉन्सर्ट किया था। अब एड शीरन तीसरी भारत टूर करेंगे। एड शीरन, द मैथमेटिक्स एशिया टूर में शामिल हैं। इस टूर में सिंगर 16 मार्च, 2024 में मुंबई पहुंचेगे। जहां वो परफॉर्म करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan: मुंबई छोड़ चेन्नई शिफ्ट हुए आमिर खान, इस बड़ी वजह से एक्टर को लेना पड़ा ये फैसला

    कैसे बुक करें टिकट ?

    एड शीरन के इस टूर को बुक माय शो को-प्रोड्यूस करने वाला है। मुंबई में उनकी परफॉर्मेंस टूर के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा है। टूर के टिकट की बिक्री 27 अक्टूबर, 2023 को महालक्ष्मी के रेसकोर्स में होगी। वहीं, प्री-सेल के 25 अक्टूबर को लाइव जाने की उम्मीद है।

    ये पॉपुलर बैंड होंगे शामिल

    2023 में होने वाले इस कॉन्सर्ट में द स्ट्रोक्स, जैक्सन वैंग और द बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे ग्रुप परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा आइरिश पॉप ग्रुप वेस्टलाइफ भी नवंबर 2023 को परफॉर्म करेगा।

    कॉन्सर्ट की डिटेल्स

    एड शीरन के गाने दुनिया के कोने-कोने में पॉपुलर हैं। शेप ऑफ यू और आइस क्लोस्ड उनके सबसे फेमस सॉन्ग्स हैं। एड शीरन अब तक चार बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके इंडिया कॉन्सर्ट की बात करें तो ये 2 घंटे तक चलेगा। शो में 2011 के बाद रिलीज हुए एड शीरन के गाने शामिल होंगे। इनमें +(प्लस), X(मल्टीप्लाई), ÷ (डिवाइड), = (इक्वल) और लेटेस्ट एल्बम (सब्ट्रैक्ट) समेत सिंगर कई हिट गाने शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Song Teaser Out: पहले गाने में दिखी टाइगर-जोया की केमिस्ट्री, 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर आउट