Leo Worldwide Collection: पहले दिन 'लियो' पर बरसे 145 करोड़, 'जवान' समेत ये फिल्में भी मार चुकी हैं सेंचुरी
Leo 100 Cr. Worldwide Collection Day 1 विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। भारत ही नहीं फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Worldwide Box Office Collection Day 1: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। कभी लीगल प्रॉब्लम्स तो कभी ट्रेलर पर बवाल। तमाम विवादों के बीच मूवी बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही तहलका मचा दिया।
थलपति विजय (Thalapathy Vijay), तृषा कृष्णन और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मूवी 'लियो' 19 अक्टूबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर तमिल फिल्म 'लियो' को लेकर पहले ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि विजय की मूवी धमाकेदार ओपनिंग करेगी। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों कमा लिए थे।
अब पहले दिन के आंकड़े हैरान करने वाले सामने आए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लियो' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 145 करोड़ का कारोबार किया हैं। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 65 करोड़ रहा है।
'लियो' से पहले कई फिल्में पहले दिन 100 करोड़ के पार कमाई कर चुकी हैं। देखें पहले दिन दुनियाभर में सेंचुरी मारने वाली फिल्मों की लिस्ट।
जवान (Jawan)
शाह रुख खान स्टारर मूवी 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ट्रेड एनलिस्ट के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन दुनियाभर में 129.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि समेत कई सितारे अहम किरदार में थे। मूवी ने अब तक ग्यारह सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 43: 'जवान' ने पकड़ ली है सनी देओल की 'गदर 2' की राह, 43वें दिन ताबड़तोड़ कमाई
आदिपुरुष (Adipurush)
ओम राउत द्वारा निर्देशित 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर काफी बज था। फिल्म भले ही कुछ ही दिनों में औंधें मुंह गिर गई थी, लेकिन पहले दिन मूवी ने काफी कमाई थी। दुनियाभर में 'आदिपुरुष' का कलेक्शन 140 करोड़ था। मूवी में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान अहम किरदार में थे।
बाहुबली 2 (Bahubali 2)
2017 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली 2' का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा था। मूवी ने ओपनिंग डे पर 217 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया था। प्रभास के साथ अहम किरदार में अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, नसार जैसे किरदार लीड में थे।
पठान (Pathaan)
शाह रुख खान ने साल की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' से की थी, जिसने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार किया था। लीड रोल में शाह रुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम थे।
2.0
फिल्म '2.0' साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी में से एक थी। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में एमी जैक्सन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदार में थीं। इसका निर्देशन एस. शंकर ने किया था।
साहो (Saaho)
श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' भी पहले दिन 100 करोड़ पार करने वाली फिल्मों में से एक थी। 2019 में आई इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 125.7 करोड़ का कारोबार किया था। इसका निर्देशन सुजीत ने किया था।
आरआरआर (RRR)
एस.एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का ओपनिंग कलेक्शन भी शानदार रहा था। मूवी ने पहले दिन ही 257 करोड़ छाप लिए थे। मूवी में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन समेत कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2)
यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने भी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। मूवी ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 164 करोड़ से खाता खोला था। 'केजीएफ 2' में श्रीनिधि, संजय दत्त, रवीना टंडन और अर्चना दास लीड रोल में थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।