Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 06 Feb: फिर क्रैश हुआ 'फाइटर' का बिजनेस, संदीप रेड्डी वांगा और किरण राव के बीच विवाद

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 11:32 AM (IST)

    Entertainment Top 5 News 06 February 2024 बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स जहां भी जा रहे हैं वहां पर उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में अभिषेक ने चंडीगढ़ और मुंबई में अपने फैंस से मुलाकात की थी। वहीं अब अरुण माशेट्टी तहलका और समर्थ जुरेल खबरों में बने हुए हैं लेकिन ट्रोल हो रहे हैं।

    Hero Image
    मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 06 February 2024: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धांसू टीजर और ट्रेलर से यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। वहीं, दूसरी तरफ किरण राव और संदीप रेड्डी का विवाद चर्चा में बना हुआ है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर क्रैश हुआ 'फाइटर' का बिजनेस

    सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की लैंडिंग का समय आ गया है। घटती-बढ़ती कमाई के बीच फिल्म के कारोबार को जोरदार झटका लगा है। सोमवार की कमाई जान आपके होश उड़ जाएंगे। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धांसू टीजर और ट्रेलर से यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    संदीप रेड्डी वांगा और किरण राव के बीच विवाद

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' (Animal) कमर्शियली सक्सेसफुल रहने के साथ-साथ विवादों में भी रही। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अक्सर अपनी फिल्म का बचाव करते नजर आते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में संदीप ने खुलासा किया था कि आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने उनकी फिल्मों को स्त्री द्वेष (महिलाओं के खिलाफ) बताया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    बेटी की बीमारी से टूट गए थे करण सिंह ग्रोवर

    अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और उनकी पत्नी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया था। जन्म के तीन महीने बाद कपल को पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। इस खबर ने करण और बिपाशा को झकझोर कर रख दिया था। बेटी की बीमारी का जान करण में इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वह 'फाइटर' की शूटिंग के लिए जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अरुण माशेट्टी-तहलका पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

    सलमान खान का शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है, लेकिन इस सीजन के कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो की ट्रॉफी भले ही स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के घर गई हो, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट्स जहां भी जा रहे हैं, वहां पर उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में अभिषेक ने चंडीगढ़ और मुंबई में अपने फैंस से मुलाकात की थी, जहां फैंस ने उन पर जमकर प्यार बरसाया था और उन्हें अपना असली विनर बताया था। वहीं, अब अरुण माशेट्टी, तहलका और समर्थ जुरेल खबरों में बने हुए हैं, लेकिन ट्रोल हो रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    कंगना रनोट नहीं चाहती संदीप रेड्डी उन्हें ऑफर करें रोल

    एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म की सफलता और आलोचना को खबरों में बने रहते हैं। डायरेक्टर ने हर मौके पर खुद का बचाव किया है। दर्शकों के साथ- साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने भी एनिमल की आलोचना की। हालांकि, एक्ट्रेस कंगना रनोट की बाते संदीप रेड्डी वांगा को बुरी नहीं लगी और वो उनके साथ काम करने को भी तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...