Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 04 Dec: फाइटर से ऋतिक का फर्स्ट लुक रिवील, एनिमल पर भड़के क्रिकेटर जयदेव उनादकट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 05:36 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 04 December 2023 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी को टेलीविजन पर अलग-अलग नजरिये के साथ मेकर्स अब तक दिखाते आए हैं। इन शोज के जरिये दर्शकों को श्रीराम के जीवन के अलग-अलग पहलू देखने को मिले हैं। हालांकि रामानंद सागर की रामायण आज तक सभी टेलीविजन पौराणिक शोज में सबसे अव्वल रही है। टीवी पर अब जल्द एक बार फिर रामायण देखने को मिलेगा।

    Hero Image
    एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 04 December 2023: मच अवेटेड फिल्म फाइटर से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के साथ शमशेर पठानिया के कैरेक्टर में एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने अपना रिव्यू शेयर किया है और नाराजगी जताई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइटर से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक रिवील

    ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से फिल्म 'फाइटर' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। देशभक्ति से भरी इस मूवी में ऋतिक की स्टनिंग परफॉर्मेंस और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ उनकी जोड़ी देखने के लिए फैंस में बेताबी छाई हुई है। इस बीच फिल्म से ऋतिक का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। शमशेर पठानिया के कैरेक्टर में एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते देखे जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    छोटे पर्दे पर फिर दिखेगी 'रामायण' की कहानी

    टेलीविजन पर अब तक हम 'देवो के देव महादेव' और 'सिया के राम' सहित कई पौराणिक शोज देख चुके हैं। फैंस में भी पौराणिक शोज को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी को टेलीविजन पर अलग-अलग नजरिये के साथ मेकर्स अब तक दिखाते आए हैं। इन शोज के जरिये दर्शकों को श्रीराम के जीवन के अलग-अलग पहलू देखने को मिले हैं। हालांकि, रामानंद सागर की रामायण आज तक सभी टेलीविजन पौराणिक शोज में सबसे अव्वल रही है, जिसमें दीपिका चिखलिया में माता सीता और अरुण गोविल ने श्री राम भगवान का किरदार अदा किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    एनिमल देख फूटा क्रिकेटर जयदेव उनादकट का गुस्सा

    एनिमल रिलीज के साथ ही थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को एनिमल में खामियां भी नजर आईं। इस लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर का नाम भी शामिल हो गया है। एनिमल का डायरेक्शन साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक जुनूनी आशिक की कहानी दिखाई थी। वहीं, एनिमल में डायरेक्टर ने पिता के प्यार में पागल एक बेटे की कहानी पर्दे पर उतारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    गॉडजिला फ्रेंचाइजी की नई फिल्म एडम विंगर्ड के डायरेक्शन में बनी 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' का ट्रेलर हिंदी में भी जारी कर दिया गया है। गॉडजिला एक्स कॉन्ग से एडम विंगर्ड ने निर्देशन में वापसी की है। यह 2021 में आयी गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग का सीक्वल है और मॉन्स्टर-वर्स की पांचवी फिल्म है। गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग ने दुनियाभर में 390 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो पैनडेमिक के बाद रिलीज होने वाली फिल्मों में में सबसे ज्यादा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' का जलवा बरकरार

    विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। पिछले पांच हफ्तों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के आने के बावजूद विक्रांत मैसी स्टारर मूवी की कमाई का सिलसिला जारी है। विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है। विक्रांत मैसी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाते हैं, जो कड़ी मेहनत और लगन के साथ UPSC की परीक्षा पास करते हैं। 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत की फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म की कमाई भी अच्छी रही। यहां पढ़ें पूरी खबर...