विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12th Fail Box Office: 'एनिमल' की सुनामी में विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' का जलवा बरकरार, कमा डाले इतने करोड़

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 04 Dec 2023 03:37 PM (GMT+05:30)

12th Fail Box Office Collection विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल 38 दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी ...और पढ़ें

एनिमल की सुनामी में डट कर खड़ी विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एनिमल की सुनामी में डट कर खड़ी विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 12वीं फेल ने पांच हफ्तों में दिखाया दमखम
  2. एनिमल की आंधी में 12वीं फेल नहीं पड़ी ठंडी
  3. विक्रांत मैसी ने दिया 12वीं फेल का ब्योरा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey Movie 12th Fail Box Office Collection: विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। पिछले पांच हफ्तों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के आने के बावजूद विक्रांत मैसी स्टारर मूवी की कमाई का सिलसिला जारी है।

विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है। विक्रांत मैसी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाते हैं, जो कड़ी मेहनत और लगन के साथ UPSC की परीक्षा पास करते हैं। 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत की फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म की कमाई भी अच्छी रही।

यह भी पढ़ें- 12th Fail: मुंबई के स्कूल में Diwali To Do List में शामिल विक्रांत मैसी की फिल्म, ब्लैक बोर्ड का फोटो वायरल

एनिमल की लहर में नहीं डगमगाई 12वीं फेल

'12वीं फेल' कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां कंगना की फिल्म का एक हफ्ते में बंटाधार हो गया, दूसरी ओर विक्रांत मैसी की फिल्म 'टाइगर 3' और 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की आंधी में भी टिकी हुई है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' खूब धमाल मचा रही है, लेकिन इस बीच विक्रांत की फिल्म चुपके से कमाई कर रही है।

पांच हफ्तों में इतना पहुंचा 12वीं फेल का बिजनेस

विक्रांत मैसी की फिल्म पांच हफ्तों के बाद भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने हाफ सेंचुरी मार ली है। विक्रांत ने 4 दिसंबर 2023 को '12वीं फेल' का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "12वीं फेल अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है।" फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 38 दिनों में 51.68 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है।

12th Fail

विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, अंशुमन पुष्कर, हरीश खन्ना और गीता अग्रवाल समेत कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- 12th Fail: विक्रांत मैसी की '12th फेल' ने जीता शुभमन गिल का दिल, तारीफ में क्रिकेटर ने कह डाली ये बड़ी बात