89 साल की उम्र में भी फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे Dharmendra, कुछ समय पहले हुआ था आंख का ऑपरेशन
बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र इन दिनों फिट रहने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से वो जूझ रहे थे। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फिजियोथेरेपी सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका पैरा एक बैंड के जरिए खिड़की से बंधा हुआ है और वो स्ट्रेचिंग कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र 89 साल की उम्र में भी जितने एक्टिव उससे वो ये साबित करते आए हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। बीते दिनों एक्टर को जाट के प्रमोशन इवेंट में ढोल पर नाचते भी देखा गया था।
धर्मेंद्र जी की हो रही फिजियोथेरेपी
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हमेशा कुछ ना कुछ अपडेट फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने फिजियोथेरेपी सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिटनेस के प्रति एक्टर का डेडीकेशन साफ दिख रहा है। धर्मेंद्र ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें अभिनेता बिस्तर पर लेटे हुए हैं जबकि उनके फिजियोथेरेपिस्ट उन्हें पैर के स्ट्रेचर स्ट्रैप का उपयोग करके पैर घुमाने में मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: इस एक्ट्रेस के दीवाने थे Dharmendra, 40 बार से ज्यादा देख डाली एक ही फिल्म
एक्टर फिट रहने के लिए कर रहे कड़ी मेहनत
फिजियोथैरेपी का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,'दोस्तों आपकी दुआओं और आशीर्वाद से मैं फिट और फाइन रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। योगा, एक्सरसाइज और अब फिजियोथैरेपी। मैं अपने फिजियोथैरेपिस्ट अमित कोहली का शुक्रगुजार हूं। लव यू ऑल, ख्याल रखिए।'
View this post on Instagram
कुछ दिनों से ठीक नहीं थी तबियत
दरअसल बीते कुछ समय से एक्टर की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी जिससे फैंस के मन में धर्मेंद्र के लिए चिंता पैदा हो गई थी। हालांकि दो दिन पहले उन्होंने जिम का एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर फैंस खुश हो गए।
धर्मेंद्र को आखिरी बार साल 2024 की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। इससे पहले वो 2023 की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी अहम किरदार में नजर आए हैं।"
एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
आने वाले समय में अभिनेता कई रोमांचक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। धर्मेंद्र के पास वॉर ड्रामा 'इक्कीस'है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
इस फिल्म में धर्मेंद्र मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'इक्कीस' की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: 'हर लम्हा एक चुनौती है', 89 साल के Dharmendra को क्या हुआ? सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।