Dharmendra Birthday: 14 बार अजीत तो 10 बार अशोक बने धर्मेंद्र, मगर 'शोले' के वीरू ने लोकप्रियता में मारी बाजी
Dharmendra Birthday धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 6 दशक से ज्यादा वक्त बिताया है। उन्होंने 1960 में आयी फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अभिनय की पारी शुरू की थी और अभी भी सक्रिय हैं। करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंंने रणवीर सिंह के दादा का किरदार निभाया था। शोले के वीरू ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाये हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में किरदारों के नाम कई दफा इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि वो उस कलाकार की पहचान बन जाते हैं। अक्सर किसी फिल्म को सफलता मिलने के बाद किरदारों के नाम दोहराने का रिवाज रहा है। सलमान आज भी प्रेम के नाम से जाने जाते हैं।
वहीं, शाह रुख खान के साथ राहुल जुड़ा है। अमिताभ बच्चन पर्दे पर बार-बार विजय बनकर आते रहे, लेकिन क्या आपको पता है कि धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा पर्दे पर किस नाम से बुलाया गया?
14 बार बने अजीत
धर्मेंद्र की बात चलते ही वीरू जहन में आता है, जो शोले की अभूतपूर्व सफलता के कारण उन्हें मिला। मगर, जो नाम उन्हें सबसे ज्यादा बार पर्दे पर मिला, वो है अजीत। धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा के करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें 14 बार उनके किरदार का नाम अजीत रखा गया। सरनेम और किरदार का पेशा जरूर बदलता रहा। कभी पुलिस अफसर तो कभी डाकू या फिर किसान।
धर्मेंद्र को अजीत नाम पहली बार 1967 की फिल्म चंदन का पालना में मिला। इस फिल्म में मीना कुमारी, दुर्गा खोटे और महमूद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आये थे।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: पर्दे पर शर्टलेस हीरो का ट्रेंड लेकर आए थे धर्मेंद्र, इस एक सीन ने उन्हें बना दिया 'ही-मैन'
फिल्म | रिलीज ईयर | किरदार का नाम |
चंदन का पालना | 1967 | अजीत |
मेरा गांव मेरा देश | 1971 | अजीत |
कहानी किस्तम की | 1973 | अजीत शर्मा |
रेशम की डोरी | 1974 | अजीत सिंह |
प्रतिज्ञा | 1975 | अजीत डी सिंह |
खेल खिलाड़ी का | 1977 | अजीत |
कातिलों के कातिल | 1981 | अजीत |
पुलिसवाला गुंडा | 1985 | एसीपी अजीत सिंह |
स्मगलर | 1996 | अजीत सिंह |
माफिया | 1996 | फौजी अजीत सिंह |
लौहपुरुष | 1999 | अजीत सिंह |
मेरी जंग का एलान | 2000 | अजीत सिंह |
डबल दी ट्रबल | 2014 | अजीत |
सेकंड हैंड हस्बैंड | 2015 | अजीत सिंह |
View this post on Instagram
10 बार बने अशोक
धर्मेंद्र का सबसे ज्याद बार दोहराया गया दूसरा स्क्रीनेम 'अशोक' है, जो उन्हें 10 फिल्मों में दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र ने इसी नाम के साथ हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनय अपनी पारी शुरू की थी। 1960 में आई दिल भी तेरा हम भी तेरे में धर्मेंद्र का स्क्रीननेम अशोक था। अर्जुन हिंगोरानी निर्देशित इस फिल्म में बलराज साहनी भी अहम भूमिका में थे।
- दिल भी तेरा हम भी तेरे- 1960- अशोक
- गंगा की लहरें- 1964- अशोक
- दिल ने फिर याद किया- 1966- अशोक
- अनुपमा- 1966- अशोक
- दुल्हन एक रात की- 1967- अशोक
- जीवन मृत्यु- 1970- अशोक टंडन
- जुगनू- 1973- अशोक रॉय
- आजाद- 1978- अशोक
- दी बर्निंग ट्रेन- 1980- अशोक सिंह
- तीसरी आंख- 1982- अशोक
10 बार बने धरम
धरम स्क्रीननेम से भी धर्मेंद्र खूब पर्दे पर आये। उनके किरदारों को ये नाम 10 बार मिला। पहली बार 1977 की कॉस्ट्यूम ड्रामा एक्शन फिल्म धरम वीर में धर्मेंद्र का नाम धरम रखा गया था।
- धरम वीर- 1977- धरम सिंह
- आम्ब्री- 1983- धरम सिंह
- पुत्त जत्तन दे- 1983- चौधरी धरम सिंह (पंजाबी फिल्म)
- इलाका- 1989- इंस्पेक्टर धरम वर्मा
- तहलका- 1992- एक्स मेजर धरम सिंह
- आग का तूफान-1993- धरम सिंह
- जुआरी- 1994- इंस्पेक्टर धरम सिंह
- कैसे कहूं... कि प्यार है- 2003- धरम
- यमला पगला दीवाना- 2011- धरम सिंह ढिल्लों
- यमला पगला दीवाना 2- 2013- धरम सिंह ढिल्लों
आठ बार बने राम
स्क्रीन पर धर्मेंद्र का सबसे ज्यादा लिया जाने वाला नाम राम है, जो कुल 8 फिल्मों में उनके किरदारों को दिया गया। धर्मेंद्र को पहली बार 1964 में आयी फिल्म मैं भी लड़की हूं फिल्म में राम नाम दिया गया था।
- मैं भी लड़की हूं- 1964- राम
- इश्क पर जोर नहीं- 1970- राम कुमार
- ललकार- 1972- मेजर राम कपूर
- राम बलराम- 1980- राम
- प्रोफेसर प्यारेलाल- 1981- राम
- सम्राट- 1982- राम
- सच्चाई की ताकत- 1989- कॉन्स्टेबल राम सिंह
- न्यायदाता- 1999- डीसीपी राम
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उनका जन्म का नाम धर्मेंद्र केवल किशन देओल है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन हर तरह की फिल्में की हैं, जिनमें सोशल ड्रामा, रोमांटिक, ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। इसी साल रिलीज हुई करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र अहम किरदार में नजर आये थे। उन्होंने रणवीर सिंह के दादा और जया बच्चन के पति का किरदार निभाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।