Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं बहुत डिस्टर्ब...' Fatima Sana Shaikh ने Aamir Khan संग लिंकअप की खबरों पर किया रिएक्ट, लोग गलत समझते हैं

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 04:42 PM (IST)

    फिल्म दंगल के बाद फातिमा सना शेख काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थीं। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद से उनका नाम आमिर खान के साथ जुड़ने लगा था। खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में फातिमा ने इस तरह की अफवाह पर रिएक्ट किया था।

    Hero Image
    आमिर खान और फातिमा सना शेख (Photo: instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान ने अपने फैंस को उस वक्त सरप्राइज में डाल दिया जब उन्होंने हाल ही में बताया था कि वो फिर से रिलेशनशिप में हैं। एक्टर ने मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार किया था और सभी को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया भी था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फातिमा सना शेख के साथ जुड़ा नाम

    अपने दो तलाक के बाद, सुपरस्टार को तीसरी बार फिर से प्यार मिला है। हालांकि अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ शादी तोड़ने के तुरंत बाद, इस तरह की खबरें उठने लगी थीं कि आमिर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। अब धक धक स्टार ने एक पुराने इंटरव्यू में इस पर रिएक्ट किया।

    यह भी पढ़ें: Kajol की गोद में दिखने वाली छोटी बच्ची सिनेमा में करती है राज, बॉक्स ऑफिस पर दे चुकी है 300 करोड़ की फिल्म

    इन चीजों ने मुझे प्रभावित किया- फातिमा

    फिल्मफेयर से बात करते हुए फातिमा सना शेख से आमिर खान के साथ डेटिंग की खबरों के बारे में पूछा गया। अभिनेत्री ने जवाब दिया कि पहले वह इन सब बातों से प्रभावित होती थीं। उन्होंने दावा किया कि मैंने कभी भी इस तरह की किसी भी चीज का इतने बड़े स्तर पर सामना नहीं किया। इस बारे में आगे बात करते हुए फातिमा ने कहा,"कुछ अजनबी लोग, जिनसे मैं कभी नहीं मिली, मेरे बारे में बातें लिख रहे हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि उन लोगों को यह भी नहीं पता कि इस बात में कोई सच्चाई है या नहीं।'

    फातिमा ने की आमिर खान की तारीफ

    दंगल अभिनेत्री ने आगे कहा,"यह मुझे परेशान करता है क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग गलत बातें मान लें। लेकिन मैंने इसे अनदेखा करना सीख लिया है। फिर भी, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं प्रभावित होती हूं।" आमिर खान तारीफ करते हुए फातिमा ने बताया कि उनके साथ काम करना बहुत आसान है और वो बहुत ही उदार व्यक्ति हैं। फातिमा ने आमिर खान के टाइम मैनेजमेंट की भी तारीफ की।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख आने वाले दिनों में मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह उल जलूल इश्क में भी नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर बोलते हैं तुम्हें...', Fatima Sana Shaikh ने बताया साउथ में कैसे बनाते हैं कास्टिंग काउच का शिकार?