Move to Jagran APP

Chhath Song: शिल्पी राघवानी और नेहा राज का 'केरवा के पतवा पर' हुआ रिलीज, धमाल मचा रहा छठ स्पेशल यह गाना

Chhath Song हर साल भोजपुरी सिनेमा से छठ पूजा स्पेशल गाने रिलीज किए जाते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आता है। इस बार शिल्पी राघवानी और नेहा राज का केरवा के पतवा पर रिलीज हुआ है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

By Karishma LalwaniEdited By: Published: Fri, 28 Oct 2022 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2022 07:10 PM (IST)
Shilpi Raghwani Neha Raj Bhojpuri Song Kerwa ke Patwa par Released

नई दिल्ली, जेएनएन। आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ आज से नहाय-खाय से हो रहा है। सूर्य की पहली किरण और सांयकाल में अंतिम किरण को अर्घ्य देकर छठी मैया का त्योहार मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार पर महिलाएं व्रत करती हैं और अच्छे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति की कामना करती हैं। छठ पूजा में लोक गीतों का काफी महत्व होता है। लगभग हर घर में छठ के गीत सुनने को मिलते हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर छठ स्पेशल गाने रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में छठ व्रत करने वाले भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रोजाना छठ गीत रिलीज किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज में छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

loksabha election banner

बिहार-यूपी में है छठ पर्व का महत्व

छठ के व्रत का महत्व बिहार-यूपी में अधिक देखने को मिलता है। इस दिन रखा जाने वाला व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि इस दौरान व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है। बिहार में सूर्य उपासना का महापर्व छठ आते ही हर घर और मुहल्ले में छठ के गीत बजने लगते हैं। बिहार में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है, दूसरे देश और शहर में रहने वाले लोग भी इस पर्व में बिहार आते हैं। इस त्योहार की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए 'केरवा के पतवा पर' गाना रिलीज हुआ है।

कुछ ऐसा है यह गाना

इस गाने को अभिनेत्री शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गीत में अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति को छठ की तैयरी करने को कह रही है। वह यह भी कह रही हैं कि आसपास के लोग छठ के गीत गा रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री अपने पति से घाट जाने की भी बात कर रही हैं। 'केरवा के पतवा पर' को नेहा राज ने गाया है। वहीं गाने के बोल एमएन सोनू ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका निर्देशन रवि पंडित और एडिट दीपक पंडित ने किया है।

यह भी पढ़ें: Chhath Song: माही श्रीवास्तव -ज्योति शर्मा का नया गीत 'छठी मईया मांगेले ललनवा' रिलीज, गाने ने मचाया धमाल

यह भी पढ़ें: Palak Muchchal Marriage: 'आशिकी 2' सिंगर पलक मुच्छल इस म्यूजिक कंपोजर की बनेंगी दुल्हनिया, नवंबर में है शादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.