विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava X Review: शेर का बच्चा आया या खुद छावा बनकर आया है बब्बर शेर, ऑडियंस ने Vicky Kaushal की फिल्म पर सुनाया फैसला

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM (IST)

Chhaava X Review विक्की कौशल रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स से सजी फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो ...और पढ़ें

क्या लोगों को पसंद आई विक्की-रश्मिका की 'छावा'? (Photo Credit- IMDb)
क्या लोगों को पसंद आई विक्की-रश्मिका की 'छावा'? (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा
  2. लोगों को पसंद आई विक्की-रश्मिका की जोड़ी
  3. फिल्म देखने से पहले पढ़ें पहला रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava X Review: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म अब थिएटर में लग चुकी है जिसका आनंद अब फैंस उठा सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। क्टर के इस किरदार को दर्शकों ने फिल्म का हाइलाइट बताया है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ की है। आइए जानते हैं क्या कहती है जनता...

विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्म

दर्शकों से मिले रिव्यू के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' देश के इतिहास, भावनाओं, जुनून, देशभक्ति, एक्शन को सहज तरीके से सामने रखने की कोशिश करती है। एक यूजर ने कहा, यह एक महाकाव्य यात्रा है जो सिर्फ दर्शकों को ना सिर्फ एंटरटेन करेगी बल्कि यह उनके मन में एक गहरी छाप छोड़कर जाएंगी।'

Photo Credit- IMDb

अगर आप भी छावा देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार ये रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले एक यूजर ने लिखा, 'छावा विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल का स्पीचलेस परफॉर्मेंस।'

ये भी पढ़ें- ना झगड़ा-ना मनमुटाव, 'कैश' के बाद टूटे थे Ajay Devgn और Anubhav Sinha के तार, 18 साल बाद हुआ खुलासा

छावा को पब्लिक के इतने स्टार

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लोगों से फिल्म को देखने का आग्रह किया है। ओवरऑल रिव्यू को देखें तो छावा को दर्शकों का जबरजस्त प्यार मिला है। एक यूजर ने छावा को 5 स्टार में से 5 स्टार दिए हैं। एक्स पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'एक शब्द में रिव्यू। छावा: शानदार। रेटिंग: 5 स्टार।' एक और यूजर ने लिखा, 'अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।

छावा विक्की के जीवन की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।' एक यूजर ने के अनुसार छावा फुल पैसा वसूल मूवी है। एक यूजर ने लिखा है, 'छावा मूवी एक ऐतिहासिक महाकाव्य जो गौरव की ओर बढ़ता है, ब्लॉकबस्टर सिनेमा को फिर से परिभाषित करता है।'

Photo Credit- X

'छावा' के बारे में...

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को दिखाती है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जो आपको एक ऐसे महापुरुष की विरासत को उजागर करने वाली यात्रा के बारे में बताएगी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

ये भी पढ़ें- कॉन्सर्ट में पहुंचने से पहले Vishal Dadlani का हुआ एक्सीडेंट, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल