Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉन्सर्ट में पहुंचने से पहले Vishal Dadlani का हुआ एक्सीडेंट, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Fri, 14 Feb 2025 09:02 AM (IST)

    म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सिंगर हाल ही में पुणे में एक कॉन्सर्ट करने वाले थे। मगर कॉन्सर्ट में पहुंचने से पहले ही विशाल ददलानी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए जिस कारण वो इवेंट में नहीं पहुंच सके। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।

    Hero Image
    विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vishal Dadlani Accident: म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। हाल ही में सिंगर फैंस के साथ पुणे में एक इवेंट करने वाले थे जो अब कैंसल हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद विशाल ददलानी ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे का शिकार हुए सिंगर

    विशाल ददलानी के साथ हुए हादसे की फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई मगर उम्मीद की जा रही है कि वो ठीक होंगे। अभी केवल इतनी जानकारी सामने आई है कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं शो की बात करें तो पोस्टपोन होने के बाद दूसरी डेट को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

    Photo Credit- Instagram

    फैंस भी सिंगर के बारे में अधिक जानना चाह रहे हैं। बता दें कि कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर भी परफॉर्म करने वाले थे। विशाल-शेखर की जोड़ी की बात करें, तो दोनों ने बॉलीवुड में कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग की शिकायत के बाद NCW ने Elvish Yadav को भेजा समन, Youtuber की बढ़ी मुसीबत

    "जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा"

    विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर एक स्टेटमेंट लिखा है। स्टोरी में उन्होंने पुणे कॉन्सर्ट की डेट में आए बदलाव का जिक्र किया। विशाल ने अपनी स्टोरी में कॉन्सर्ट के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा, मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।'  विशाल के साथ ही ऑर्गेनाइजर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी है। ये कॉन्सर्ट 2 मार्च को होने वाला था और दूसरी डेट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।  

    Photo Credit- Instagram

    टिकट खरीदने वालों को मिलेगा रिफंड

    इस इवेंट को अर्बन शोज ऑर्गेनाइज करा रहे थे। उन्होंने अपने अकाउंट पर भी इसकी जानकारी देते लिखा कि हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला फेमस जोड़ी विशाल और शेखर का मोस्ट अवेटेड अर्बन शोज म्यूजिक कॉन्सर्ट की डेट विशाल ददलानी के एक्सीडेंट की वजह से आगे बढ़ा दी गई है। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा ह। सिंगर ने अपनी स्टोरी में ये भी बताया कि टिकट पार्टनर की तरफ से जिन्होंने भी टिकट खरीदा उन्हें पूरे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। 

    ये भी पढ़ें- 'जिसको जिस चीज में मजा...', Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पर इम्तियाज अली का बयान, मनोज बाजपेयी ने भी दी ये सलाह