Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: मां बनीं आलिया भट्ट, इन हसीनाओं ने भी मैरिज के तुरंत बाद दी थी खुशखबरी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 01:05 PM (IST)

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby आलिया भट्ट ने छह नवंबर को शादी के सात महीने बाद बेटी को जन्म दिया है। वैसे आलिया वह पहली नहीं हैं जिन्होंंने शादी के बाद कम समय में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। उनसे पहले भी की एक्ट्रेस ऐसी रह चुकी हैं।

    Hero Image
    File Photo of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। Celebrities who announced pregnancy soon after marriage: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को सात महीने बीत चुके हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में शादी की थी, जिसके दो महीने बाद ही उन्होंने अपने मां बनने की घोषणा कर दी थी। छह नवंबर रविवार सुबह एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। वैसे आलिया भट्ट वह पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने शादी के बाद कम समय में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस ऐसी रह चुकी हैं, जिन्होंने शादी के तुरंत बाद या फिर कुछ महीनों में ही अपने मां बनने की खुशी जाहिर कर दी थी। आइये जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीया मिर्जा

    दीया मिर्जा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साल 2021 में उन्होंने बिजनस मैन वैभव रेखी से शादी की थी। उन्होंने 15 फरवरी, 2021 को वैभव से दूसरी शादी की थी। लेकिन, शादी के 4 महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे सुन उनके फैंस खुश भी थे और हैरान भी। एक्ट्रेस ने मई 2021 में बेटे को जन्म दिया।

    नेहा धूपिया

    एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद नेहा धूपिया और अंदग बेदी ने 10 मई, 2018 में शादी कर ली थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के एक महीने बाद ही नेहा ने अपने मां बनने के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की थी। आज उनकी एक प्यारी सी बेटी है।

    नताशा स्टैनकोविक

    फेमस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मॉडल नताशा स्टैनकोविक से शादी की है। उन्होंने 'सत्याग्राह' 'एक्शन जैक्सन' जैसी फिल्मों में काम किया है। कपल ने जून 2020 में शादी की थी। इस साल जून में इन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अगसत्य रखा।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: एडमिट हुईं आलिया भट्ट, नाना बनने वाले महेश भट्ट ने कहा 'नया सूरज उगने वाला है'

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट- रणबीर कपूर बने पैरेंट्स, कपूर खानदान में आया नन्हा मेहमान