Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने 'महल' की भटकती 'चुड़ैल', बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 12 May 2025 04:11 PM (IST)

    Bollywood First Horror Movie क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है? नहीं तो चलिए हम आपको बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं जो बड़े सितारों से सजी थी और मेकर्स ने इसे बनाने के लिए बेतहाशा पैसे लुटाए थे।

    Hero Image
    बॉलीवुड की पहली हॉरर मूवी जो हुई थी सुपर-डुपर हिट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। First Horror Movie in Bollywood: बॉलीवुड के नाम से जाना जाने वाला भारतीय सिनेमा अपनी रंगीन कहानियों, मधुर संगीत और भव्य फिल्म सेट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि, इस चकाचौंध के पीछे एक ऐसा जॉनर भी मौजूद है जो दर्शकों के अंदर खौफ भर देता है। यह जॉनर है हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर का। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में हॉरर सबसे ऊपर है। भारत में भी हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। बीते कुछ सालों में हॉरर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रहीं। मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है और यह कब रिलीज हुई थी?

    मधुबाला और अशोक कुमार ने किया था काम

    बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म जिसे बताया जाता है, वो है महल (Mahal)। बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म का निर्माण अशोक कुमार और सावक वाचा ने किया था। फिल्म का निर्देशन कमल अमरोही ने किया था। 1949 में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक की सबसे चर्चित और महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की खासियत इसकी स्टार कास्ट भी थी। महल में उस वक्त की सुपरस्टार मधुबाला (Madhubala) और अशोक कुमार ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में लता मंगेशकर ने गाना गाया। 

    Photo Credit - IMDb

    महल ने उस समय के दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव दिया था। फिल्म की रहस्यमयी कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफर और मधुबाला की रहस्यमयी सुंदरता ने इसे एक क्लासिक बना दिया। फिल्म के गाने, खासकर 'आएगा आनेवाला' आज भी अपनी रहस्यमयी धुन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खोल दिया था।

    यह भी पढ़ें- मधुबाला का इश्क भी नहीं डिगा सका था सायरा बानो का इरादा, हर हाल में बनना था मिसेज दिलीप कुमार

    क्या थी फिल्म की कहानी?

    महल की कहानी रहस्य और पुनर्जनन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी शुरू होती है जब हरि शंकर (अशोक कुमार) एक पुरानी हवेली में आता है, जिसे महल कहा जाता है। हवेली का चौकीदार उसे एक कपल की दुखद कहानी सुनाता है, जो वहां रहा करते थे। प्रेमी की मृत्यु नदी में डूबने से हो जाती है और उसकी प्रेमिका कामिनी (मधुबाला) भी जल्द ही मर जाती है। हरि शंकर को पता चलता है कि हवेली का मालिक उससे हूबहू मिलता-जुलता था। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्यमयी घटनाएं और कामिनी की आत्मा का आभास हरि को परेशान करने लगता है। 

    Photo Credit - IMDb

    महल का कलेक्शन

    महल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। हालांकि, कमाई के साथ-साथ इस फिल्म पर पैसा भी खूब लगाया गया था। कहा जाता है कि फिल्म पर 40 के दशक में 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे जिसकी आज करोड़ों में कीमत है। उस वक्त फिल्म ने बजट से डबल यानी 25 लाख रुपये की कमाई की थी। यह सिनेमा की क्लासिक हॉरर फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म यूट्यूब (YouTube) पर मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- Dilip Kumar की फिल्म से बीच शूटिंग में मीना कुमारी को किया था बाहर, इस एक्ट्रेस ने छीन ली थी मूवी