Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्यार में अनलकी रहीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, टूटा दिल तो नहीं की शादी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 03:49 PM (IST)

    बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आज तक शादी नहीं की है। इन एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे तो बहुत बार सुनने को मिले। इन एक्ट्रेस को प्यार भी हुआ लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की और कुंवारी रहीं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में।

    Hero Image
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने नहीं की शादी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज वैलेंटाइन डे है और कई सेलेब्स इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने लव वन को खास अंदाज में विश कर रहे हैं। वो लोग बहुत लकी होते हैं, जिनको उनका प्यार मिलता है। हालांकि, हर किसी की किस्मत में प्यार हो ऐसी हो जरूरी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्यार तो हुआ। लेकिन, उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। उनका दिल टूटा तो उन्होंने शादी भी नहीं की। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

    यह भी पढ़ें: Valentine's Day: अजय देवगन को दामाद नहीं बनाना चाहते थे काजोल के पिता, शादी की जिद पर बेटी से बंद कर दी थी बातचीत

    आशा पारेख ने नहीं की शादी

    आशा पारेख अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस 81 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी 'आशा पारेख: द हिट गर्ल' में बताया था कि वह मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन से प्यार करती थीं। मगर उन्होंने उनसे शादी नहीं की, क्योंकि नासिर शादीशुदा थे और वह किसी का घर तोड़कर अपना घर नहीं बसाना चाहती थीं।

    कई लोगों संग जुड़ा सुष्मिता का नाम

    सुष्मिता सेन आज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। सुष्मिता ने 48 साल की होने के बावजूद अभी तक शादी नहीं की है। उनका नाम वसीम अकरम, अनिल कुंबले, ललित मोदी समेत कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, मिस यूनिवर्स ने दो बेटियों को गोद ले रखा है और ऐसी खबरें हैं कि वह फिलहाल मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

    तब्बू को नहीं मिला मिस्टर परफेक्ट

    तबस्सुम फातिमा हाशमी उर्फ तब्बू 52 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। ऐसा कहा जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए तब्बू ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

    इतना ही नहीं, तब्बू का नाम एक्टर संजय कपूर के साथ भी जुड़ा था। इसका खुलासा खुद अभिनेता TOI को दिए इंटरव्यू में किया था। हालांकि, ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका और दोनों जल्द अलग हो गए। फिर तब्बू का नाम बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़ा, दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए। इनके अलावा अजय देवगन के साथ भी उनका नाम काफी बार जुड़ा है।

    अफेयर की हुई खूब चर्चाएं

    गदर 2 की सकीना यानी अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमीषा 48 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। उन्होंने डेट तो कई लोगों को किया पर कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। अमीषा का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के संग जुड़ चुका है।

    नेस से ब्रेकअप के बाद अमीषा पटेल के अफेयर की खूब चर्चाएं विक्रम भट्ट के साथ हुई। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। खुद अमीषा भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं।

    नरगिस फाखरी

    नरगिस फाखरी ने भी अभी तक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस 44 साल की हो चुकी हैं और वह सिंगल रहकर ही अपना जीवन जी रही हैं। नरगिस ने साल 2011 में रॉकस्टार से डेब्यू किया था और एक समय था जब नरगिस का नाम उदय चोपड़ा के साथ लिया जाता था।

    यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2024: एकतरफा आशिक संजीव कुमार ने हेमा मालिनी से रिजेक्ट होने के बाद खाई थी ये कसम