ऐसे हुई थी सलमान खान की बॉडीगार्ड शेरा से पहली बार मुलाकात, अब बेटे को करने जा रहे लॉन्च
शेरा सलमान के बॉडीगार्ड हैं लेकिन अभिनेता उन्हें परिवार का सदस्य ही मानते हैं। शेरा भी सलमान के साथ हमेशा साये की तरह रहते हैं। सलमान खान के हर छोटे- ...और पढ़ें

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान कहलाने वाले अभिनेता सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सलमान एक ऐसी शख्सियत हैं जो हर किसी के अजीज हैं। सलमान कभी भी किसी को भी मुसीबत में नहीं देख सकते। सलमान खान की दोस्ती की भी मिसालें दी जाती हैं। अभिनेता जिससे भी दोस्ती करते हैं उसे आखिरी दम तक निभाते हैं। ऐसा ही रिश्ता सलमान खान का उनके बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी है। वैसे तो शेरा, सलमान के बॉडीगार्ड हैं लेकिन अभिनेता उन्हें परिवार का सदस्य ही मानते हैं।
शेरा भी सलमान के साथ हमेशा साये की तरह रहते हैं। सलमान खान के हर छोटे- बड़े सुख- दुख में शेरा हमेशा उनके साथ नजर आते हैं। दोनों के साथ को 26 साल बीत चुके हैं। हाल ही में शेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और सलमान की पहली मुलाकात के बारे में बताया है। इसी के साथ शेरा ने बेटे के डेब्यू को लेकर भी खुलकर बात की है।
View this post on Instagram
शेरा ने हाल ही में यूट्यूब चैनल वाइरल बॉलीवुड को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान शेरा ने बताया कि, 'सलमान से मेरी मुलाकात पहली बार तब हुई थी जब मैं मशहूर सिंगर Whigfield के शो की सेक्योरिटी की देखरेख करता था। इसके बाद दूसरी बार सलमान खान से मेरी मुलाकात तब हुई जब हॉलीवुड एक्टर Keanu Reeves भारत आए थे। स्पीड रिलीज हो गई थी और मैट्रिक्स रिलीज होने वाली थी।'
आगे शेरा ने बताया, 'पहली बार सलमान खान के साथ मैंने चंडीगढ़ में काम किया था। इसके बाद से मैं उनके लिए ही काम कर रहा हूं।' काफी समय से शेरा के बेटे टाइगर के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी सामने आ रही थीं। इस बारे में बात करते हुए शेरा ने बताया कि सलमान उनके बेटे को लॉन्च करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'जैसे ही ये पैनडेमिक सिचुएशन शांत हो जाएगी। सलमान मेरे बेटे को लॉन्च करेंगे।'
View this post on Instagram
बता दें कि शेरा और सलमान खान का साथ 26 पुराना है। शेरा हमेशा सलमान के साथ ही नजर आते हैं। शेरा सलमान को प्यार से मालिक बुलाते हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। उन्होंने 1993 में टाइगर सिक्योरिटी नाम से कंपनी खोली थी जिसका संचालन वो आज भी कर रहे हैं। शेरा कान परिवार के सबसे करीबी माने जाते हैं। वो सलमान के साथ हर उतार- चढ़ाव बरे दौर में रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो अपनी आखिरी सांस तक सलमान खान की हिफाजत करेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।