Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे ने की सगाई, तस्वीरें हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 10 May 2021 05:56 PM (IST)

    रितेश पांडे के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनके चहेते और भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रितेश पांडे के घर जल्द ही शहनाइयां ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    रितेश पांडे, वैशाली पांडे- फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रितेश पांडे की फैन फॉलोइंग के बारे में सभी जानते हैं। रितेश पांडे के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनके चहेते और भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रितेश पांडे के घर जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। दरअसल रितेश पांडे ने सगाई कर ली है।

    रितेश पांडे की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली के साथ सगाई की है। उनकी सगाई की खबर से उनके फैंस के बीच खासा खुशी का माहौल है। सगाई कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम से हुआ। जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। वहीं खबरें है जल्द ही अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Krishna Chaubey (@krishnakantkashyap)

    वायरल हो रही इन तस्वीरों में वैशाली, रितेश को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सगाई के खास मौके पर रितेश ने नीले रंग का सूट पहना हुआ थी। तो वहीं वैशाली हरे और ला रंग के लहंगे में नजर आईं। दोनों की सगाई पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ हुई हैं। सगाई की तस्वीरें वायरल हो ने के बाद फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Mani Paras (@paras_raj_aditya)

    गौरतलब है कि वैशाली पांडे इस समय सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। तो वहीं रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और गायक हैं। रितेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

    शिल्पा शेट्टी ने बताया कोरोना से डील करने का तरीका, कुछ दिन पहले ही परिवार हुआ है संक्रमित