Bipasha-Karan Video: बिपाशा बसु ने सेलिब्रेट किया बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे, पति करण संग काटा केक
Bipasha Basu-Karan Singh Video बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 दिसंबर को अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस कपल ने एक साथ मिलकर केक काटा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu-Karan Singh Video: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर बीते महीने बेटी देवी ने जन्म लिया था। एक्ट्रेस 12 नवंबर को मां बनीं थी। ऐसे में अब इस कपल की बेटी पूरे एक महीने की हो चुकी हैं। इस मौके पर बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।
बिपाशा-करण ने मनाया बेटी का वन मंथ बर्थडे
एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन चेहरा अभी तक दुनिया नहीं दिखाया है। इसी बीच बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमे दोनों दोनों मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, तो बिपाशा व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की हो गई है... देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद... हम बहुत आभारी हैं. Durga Durga
बिपाशा ने शेयर की थी प्यारी सी तस्वीर
इससे पहले बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में बिपाशा की लाडली बेटी पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून से सोती नजर आ रही हैं। देवी के हाथों में पिंक कलर के गल्वस नजर आ रहे हैं और दोनों नन्हें हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है।
43 साल की उम्र में मां बनीं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। बता दें कि बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद ये पेरेंट्स बने। बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो फिल्म 'अलोन' के सेट पर पहली मुलाकात हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।