Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Globe Awards 2023: ऑस्कर से पहले राजामौली की RRR की बड़ी उपलब्धि, दो श्रेणियों में मिले नॉमिनेशन

    Golden Globe Awards 2022 RRR Nomination आरआरआर 2022 की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है। राजामौली की इस फिल्म ने विदेशियों को खूब प्रभावित किया है। सोशल मीडिया में अभी वो फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आरआरआर के तकनीकी पक्ष को भी सराहा जा रहा है।

    By Tanya AroraEdited By: Updated: Tue, 13 Dec 2022 08:31 AM (IST)
    Hero Image
    ram charan alia bhatt jr ntr and ss rajamouli RRR movie rocks in golden globe awards 2023.Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Golden Globe Award 2023: एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इस वक्त विदेशों में धूम मचाये हुए है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तैयारी कर रही फिल्म के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। दुनियाभर में प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में आरआरआर को दो श्रेणियों में नामांकन मिले हैं। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट की तेलुगु डेब्यू फिल्म जापान में रिलीज हुई है और ये फिल्म अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। वहीं, विदेशी दर्शकों के बीच फिल्म का जादू अभी भी बरकरार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दो अलग-अलग कैटेगरी में आरआरआर को मिला नॉमिनेशन

    साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म को दो कैटेगरी में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड ने नामांकन मिला। इस फिल्म को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिस तरह से दो अंग्रेजो की हुकूमत के खिलाफ दो क्रांतिकारियों की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजा रही थी, उसे देखते हुए इस फिल्म को ऑस्कर में भेजने की मांग भी हुई थी, लेकिन उस अवॉर्ड फंक्शन में ऑफिशियल एंट्री बनने से ये फिल्म पीछे रह गई। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 से पहले इस फिल्म के लिए निर्देशन एस एस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

    अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हो रही है फिल्म की सराहना

    निर्देशक एस एस राजामौली को सम्मान देने के साथ ही आरआरआर को दो और पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जब ये फिल्म जापान में रिलीज की गई थी, तो जूनियर एनटीआर और राम चरण खुद अपनी फिल्म को ग्लोबल स्तर पर प्रमोट करने के लिए थिएटर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के अलावा श्रिया सरन, अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। आपको बता दें कि आरआरआर एक ऐसी एक अकेली इंडियन फिल्म है, जिसने इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है।

    जनवरी में इस देश में आयोजित होगी अवॉर्ड नाइट

    गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड समारोह 10 जनवरी को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा। आरआरआर के अलावा नॉन इंग्लिश भाषा की कैटेगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' (जर्मनी), क्लोज (बेल्जियम), डिसीजन टू लीव(दक्षिण कोरिया) और अर्जेंटीना 1985 को नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल करेंगे। इंडियन फिल्म का इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाना इंडियन सिनेमा के लिए गौरव की बात है। आरआरआर की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: बॉलीवुड-साउथ के बीच घटीं दूरियां, केजीएफ 2 समेत 2022 में पैन इंडिया रिलीज हुई ये फिल्में

    यह भी पढ़ें: SS rajamouli की RRR पूरी दुनिया में मचा रही गदर, जीता बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर अवार्ड