Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2022: बॉलीवुड-साउथ के बीच घटीं दूरियां, केजीएफ 2 समेत 2022 में पैन इंडिया रिलीज हुई ये फिल्में

    Year Ender 2022 साल 2022 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए भले ही चुनौतीभरी हो लेकिन इस साल का अंत कई हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा रहा। इस साल साउथ सिनेमा और बॉलीवुड सिनेमा के बीच दूरियां घटती हुई और फिल्में पैन इंडिया रिलीज होते नजर आई।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 12 Dec 2022 06:13 PM (IST)
    Hero Image
    kgf 2 to brahmastra and the kashmir files these bollywood and south movies Pan India Release. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Year Ender 2022: साल 2022 में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई। जहां कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया, तो वहीं कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिन्होंने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में शानदार बिजनेस किया। साल 2022 भले ही बॉलीवुड के लिए थोड़ा चैलेंजिंग भरा रहा हूं, लेकिन इस साल में कई ऐसी फिल्में आई, जिन्हें हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया। जहां बॉलीवुड स्टार्स को पैन इंडिया रिलीज की वजह से अलग-अलग दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला, तो वही दूसरी तरफ साउथ सिनेमा को भी हिंदी बेल्ट में अपनी फिल्में रिलीज करने के बाद ऑडियंस का खूब प्यार मिला। साल 2022 ने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड सिनेमा की दूरियां कम कर दीं और सिनेमा का पैन इंडिया लेवल पर हर किसी ने तहे दिन से स्वागत किया। चलिए देखते हैं इस साल की पैन इंडिया रिलीज फिल्मों की लिस्ट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजीएफ 2

    कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश अब साउथ ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया की ऑडियंस के दिलों पर भी राज करते हैं। उनकी फिल्म केजीएफ-1 को डब करके हिंदी ऑडियंस के लिए रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म की सफलता को देखते हुए जब साल 2022 में इसका सेकंड पार्ट आया तो फिल्म में न सिर्फ संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स नजर आए, बल्कि फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया। तमिल तेलुगु और कन्नड़ के अलावा केजीएफ 2 को हिंदी बेल्ट में भी खूब प्यार मिला। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1200 करोड़ के आसपास कमाई की। खुद यश ने संजय दत्त के साथ मिलकर इस फिल्म का प्रमोशन मुंबई में किया था।

    ब्रह्मास्त्र

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को भले ही सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले खूब आलोचना झेलनी पड़ी हो, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों से इस फिल्म को बेहद प्यार मिला। बाहुबली और बाहुबली 2 की अपार सफलता को देखते हुए फिल्म के निर्माता करण जौहर ने 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया। इस फिल्म में रणबीर, आलिया और अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम भूमिका में थे। रणबीर और आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए खुद भी हैदराबाद गए थे, जहां उन्हें एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ स्टार्स का सपोर्ट मिला। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में 2डी और 3डी में रिलीज किया गया था।

    आरआरआर

    आरआरआर से आलिया भट्ट ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था, जो राम चरण का लव इंटरेस्ट है। प्रभास की बाहुबली और बाहुबली 2 को मिले प्यार के बाद एस एस राजामौली ने रामचरण, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी रिलीज किया। फिल्म को साउथ के साथ-साथ नॉर्थ ऑडियंस का भी खूब प्यार मिला। हाल ही में फिल्म को जापान में रिलीज किया गया, जहां लोगों ने फिल्म को खूब प्यार दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

    द कश्मीर फाइल्स

    विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका बज बन गया था। फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द की कहानी को बयां करती है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ, तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म पर खूब प्यार लुटाया। इस फिल्म को भी हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया। 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनियाभर में 252 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

    भेड़िया

    वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' बीते महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया। हिंदी के अलावा ये फिल्म 2डी और 3डी में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई। हालांकि जहां तमिल ने इस फिल्म का डब्बा गुल रहा, तो वही तेलुगु में भी ये फिल्म 10 लाख तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा इस फिल्म ने हिंदी में भी कुछ खास कमाई नहीं की।

    पोन्नियिन सेल्वन-1

    मणि रत्नम के निर्देशन में बनी ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'पीएस-1' को दुनियाभर में खूब प्यार मिला। ओरिजिनल भाषा तमिल में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया। तमिल ने जहां ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, तो वही हिंदी में ऐश्वर्या की फिल्म ने लगभग 80 से 84 करोड़ की कमाई की। 500 करोड़ के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

    राधेश्याम

    बाहुबली और बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास सिर्फ साउथ सिनेमा के ही स्टार नहीं रहे, बल्कि वह पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं। बाहुबली 2 और साहो को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधेश्याम' को पैन इंडिया रिलीज किया। समीक्षकों को ये फिल्म भले ही न पसंद आई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: बॉलीवुड पर पूरे साल रही बायकॉट की मार, रिलीज से पहले सोशल मीडिया में चले अभियान

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: 2022 में बॉलीवुड की फिल्में करती रही संघर्ष, हॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों ने कमाए करोड़ों