यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Billi Billi: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया सॉन्ग बिल्ली-बिल्ली हुआ रिलीज, सलमान खान ने दिखाया स्वैग
Billi Billi Song Release कुल मिलाकर बिल्ली बिल्ली में वे सारा मसाला हैं जिसकी एक सलमान खान डांस नंबर से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Billi Billi Song Release: सलमान खान की अपकमिंग ईद रिलीज 'किसी का भाई, किसी की जान' का लेटेस्ट ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' सोमवार से इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये एक और टिपिकल सलमान खान स्टाइल डांस नंबर है। हाल में मेकर्स ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया था जिसे सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं। इस गाने को एक ग्रैंड शादी के बैकग्राउंड में शूट किया गया है।
बिल्ली-बिल्ली ने मचाई धूम
बिल्ली-बिल्ली ट्रैक में लड़के वाले सलमान खान, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल, कुड़ीवाले पूजा हेगड़े, शहनाज गिल के साथ अपने भांगड़ा मूव्स दिखाते हैं। यहां तक कि दिग्गज स्टार वेंकटेश और भूमिका चावला भी इसमें शामिल होते हैं। यह गाना किसी जश्न की तरह है और आसान स्टेप्स इसे एक परफेक्ट वेडिंग सॉन्ग बनाते हैं। सॉन्ग को सुखबीर ने गाया है और गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया और लिखा, 'उम्मीद है कि यह गाना सुनकर आप मुस्कुराएंगे, डांस करेंगे और पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएंगे।
सलमान-पूजा ने दिखाया स्वैग
गाने का ऑडियो वर्जन को आते ही लोगों का प्यार मिला और ये म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रेडियो नेटवर्ट्स पर ट्रेंड करने लगा। इसने आते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं। कह सकते है सलमान एक बार फिर अपने सभी चाहने वालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
सेलेब्स ने की बिल्ली-बिल्ली की तारीफ
अपलोड के तुरंत बाद, कई सेलेब्स ने गाने को सपोर्ट किया। अर्चना गौतम ने लिखा, 'शानदार गाना।' प्रतीक सहजपाल ने लिखा, 'भाई (हाथ जोड़कर इमोजी)।' एक यूजर ने लिखा, 'साल का सबसे खास महीना आ रहा है। कौन रमजान का इंतजार कर रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ 90 के दशक के गानों जैसा। अच्छा लगा सुनकर।' एक फैन क्लब ने लिखा, 'ओएमजी तुम सुपर हैंडसम लग रहे हो मेरी जान।'
