Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Bigg Boss 17 Premiere Highlights: शुरू हुआ सलमान खान का 'बिग बॉस 17', ईशा-अभिषेक की लड़ाई से सनी के थप्पड़ खाने तक, जानें प्रीमियर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 17 Grand Premier LIVE: मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' आज शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। सलमान खान बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत कर रहे हैं। शो से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

By Rinki TiwariMon, 16 Oct 2023 12:18 AM (IST)
News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Premier LIVE: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन आखिरकार आज शुरू हो गया है। काफी दिनों से फैंस को शो के प्रीमियर का इंतजार था, जो अब फाइनली खत्म हो गया है। इस बार कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में दिल, दिमाग और दम के बलबूते खेलना होगा।

हर साल की तरह सलमान खान इस सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। नए कंटेस्टेंट, नए नियम और नए घर के साथ इस बार का बिग बॉस काफी धमाकेदार होने वाला है।

16 Oct 202312:12:33 AM
बिग बॉस के घर में पहुंचे सभी खिलाड़ी

 ईशा और अभिषेक की नोक-झोंक के साथ बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हुआ। सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं। 

15 Oct 202311:56:19 PM
ईशा और अभिषेक के बीच हुई लड़ाई
blog images

 अभिषेक ने कहा कि वह ईशा के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ईशा ने इसे इनकार किया। उन्होंने बताया कि वह ईशा के लिए काफी पॉजेसिव थीं, वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि वह पॉजेसिवनेस से परेशान हो गई थीं। अभिषेक ने बताया कि ईशा की मॉम की वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया। अभिषेक ने ये भी कहा कि ब्रेकअप के तुरंत बाद उनका ब्वॉयफ्रेंड बन गया, लेकिन ईशा ने इससे इनकार किया। अभिषेक ने कहा कि ईशा से अलग होने के बाद वह मुश्किल से मूव-ऑन कर पाए। ईशा इस बात से रोने लगी कि अभिषेक ने कहा कि वह उन्हें यूज करेंगे। ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ फिजिकल वायलेंट हुए थे। 

15 Oct 202311:46:25 PM
उडारियां फेम अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का बिग बॉस 17 में स्वागत

 उडारियां और बेकाबू में नजर आ चुके अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस 17 में एंट्री मारी। 

15 Oct 202311:35:47 PM
अरुण माशेट्टी ने की शो में एंट्री
blog images

साउथ के गेमर अरुण माशेट्टी ने बिग बॉस 17 में एंट्री की है। उन्होंने बताया कि वह यूट्यूब पर गेमर हैं। वह हर तरह के गेम खेलते हैं। 

15 Oct 202311:33:38 PM
बिग बॉस 17 में रिंकू धवन को मां आईं छोड़ने
blog images

 बिग बॉस 17 में कहानी घर घर की रिंकू धवन आईं। उन्हें शो में छोड़ने उनकी मां आई थीं। उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। 

15 Oct 202311:18:05 PM
सनी आर्या ने बिग बॉस 17 में मचाया तहलका
blog images

 बिग बॉस 17 में सनी आर्या उर्फ तहलका भाई ने एंट्री मारी। उन्होंने अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहा कि लोग उन्हें इसलिए तहलका भाई कहते हैं, क्योंकि उन्होंने प्रैंक से तहलका मचा दिया। सनी और सोनिया के साथ डांस किया और उनकी केमिस्ट्री धमाकेदार रही। सलमान खान ने उनके साथ प्रैंक किया और खानजादी के साथ तहलका भाई को हथकड़ी बंधवा दी। तभी तहलका भाई की पत्नी नेहा आईं और उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा। बाद में पता सलमान ने बताया कि ये सिर्फ प्रैंक था।

15 Oct 202311:15:04 PM
खानजादी ने मारी बिग बॉस 17 में एंट्री
blog images

 बिग बॉस 17 में सोनिया बंसल के बाद खानजादी उर्फ फिरोजा की एंट्री हुई। 

15 Oct 202311:12:01 PM
बिग बॉस 17 के घर में आईं मॉडल-एक्ट्रेस सोनिया बंसल
blog images

 बिग बॉस 17 के घर में मॉडल-एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने एंट्री ली है। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ा कि वह आखिरी समय पर बिग बॉस में आईं।

15 Oct 202311:09:24 PM
बिग बॉस में जाने से पहले अंकिता और विक्की ने लिए सात वचन

 बिग बॉस में जाने से पहले अंकिता और विक्की ने सात वचन लिया। सात फेरे लेते हुए अंकिता ने वचन लिया कि जब भी एलिमिनेशन टास्क होगा, विक्की जाएगा। दूसरा वचन- अंकिता के कपड़ों को विक्की आयरन करेगें। विक्की अंकिता की ड्यूटी करेंगे। वीकेंड का वार पर अंकिता की जगह विक्की डांट खाएंगे। सोती हुई पकड़ी गई, फिर भी विक्की को डांट और सजा मिलेगी। सारा दिन आराम करके तुम थक जाओगी, तब मैं तुम्हारा पैर दबाऊंगा। घर किसी भी कुर्सी पर तुम नहीं बैठोगी, क्योंकि मैं तुम्हें अपने सिर पर बिठाऊंगा।

15 Oct 202310:47:57 PM
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हुई एंट्री
blog images

 बिग बॉस 17 के अगले कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एंट्री कर ली है। दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर आग लगाई। सलमान ने विक्की जैन के साथ सेल्फी ली। अंकिता ने बताया कि कई सालों से उन्हें बिग बॉस से ऑफर आ रहा था। सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या वह वाकई 200 आउटफिट ला रही हैं। इस बारे में अंकिता ने कहा कि हां ज्यादा कपड़े लाई हैं, लेकिन 200 नहीं। 

15 Oct 202310:37:02 PM
कन्फेशन रूम में आए मुनव्वर और मन्नारा

 मुनव्वर और मन्नारा को बिग बॉस ने बुलाया कन्फेशन रूम में बुलाया गया, क्योंकि मुनव्वर मकान नहीं चुन रहे थे। मुनव्वर ने नील भट्ट को बोरिंग बताया। वहीं, मन्नारा ने घुमा-फिराकर जवाब दिया। 

15 Oct 202310:25:11 PM
सलमान खान ने उड़ाया निमृत कौर अहलूवालिया का मजाक

 सलमान खान ने जिग्ना वोरा से एक सवाल किया, जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। इस दौरान सलमान ने याद किया कि एक कंटेस्टंट आई थीं, जिन्होंने पांच साल लॉ की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने उसके बारे में कुछ नहीं पता था। वह वास्तव में बिग बॉस 16 की निमृत कौर अहलूवालियां हैं।

15 Oct 202310:24:05 PM
पहले दिन ऐश्वर्या शर्मा की लगी क्लास

बिग बॉस 17 के घर में पहले दिन ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लग गई। वह खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में बात कर रही थीं और अपना रूम भी नहीं चुन रही थीं। इसलिए बिग बॉस ने उन्हें ताना मारकर क्लास लगाई। 

15 Oct 202310:23:34 PM
सना रईस खान और जिग्ना वोरा ने बिग बॉस 17 में मारी एंट्री
blog images

 बिग बॉस 17 में सना रईस खान की एंट्री हो गई है। सना क्रिमिनल लॉयर हैं। सना के साथ एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा भी आई हैं। 

15 Oct 202310:09:43 PM
बिग बॉस 17 में आए फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल
blog images

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है। उनकी 12 मिलियन फैन-फॉलोइंग है। शो में जाने से पहले अनुराग ने अपनी आखिरी ख्वाहिश बताई। दरअसल, उन्होंने सलमान खान के साथ अपना आखिरी व्लॉग किया। 

15 Oct 202310:07:06 PM
बिग बॉस के मोहल्ले में आए ऐश्वर्या, नील और नाविद

बिग बॉस 17 के घर में ऐश्वर्या, नील और नाविद आए। जब उन्होंने मन्नारा से पूछा कि वह कौन से कमरे में रहेंगे तो वह थोड़ी इरिटेड हो गईं। मुनव्वर भी नाराज दिखे, क्योंकि सामान उठाने में किसी ने उनकी मदद नहीं की। 

15 Oct 20239:55:13 PM
बिग बॉस 17 में अंग्रेजी बाबू ने मारी एंट्री
blog images

 लंदन के रहने वाले नाविद सोले ने बिग बॉस 17 में की एंट्री। उन्होंने बताया कि वह इटली में जन्मे हैं। सलमान उनकी टूटी-फूटी हिंदी को सुधारते दिखे। उन्होंने कुछ हिंदी भी बताई। स्टेज पर नाविद ने गोलगप्पे खाए और ऐश्वर्या ने सुरीली आवाज में गाना गाया। नील भट्ट ने नाविद को इंडियन डांस मूव्स भी सिखाए। 

15 Oct 20239:51:30 PM
बिग बॉस 17 के पहले कपल ने की धमाकेदार एंट्री
blog images

 बिग बॉस 17 में कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर आग लगाई। सलमान खान ने दोनों की खिंचाई की। सलमान ने नील की तारीफ की और उन्हें पत्नीव्रता बताया। 

15 Oct 20239:34:20 PM
सलमान खान के साथ मुनव्वर फारूकी ने की मस्ती
blog images

मन्नारा के बाद दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी की एंट्री हुई। मुनव्वर ने शो में आते ही मस्ती-मजाक किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले सीजन से ऑफर आया था और उन्होंने 50 लाख रुपये की डिमांड की थी। इस बार की थीम से वह इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने हां कह दिया। स्टेज पर मुनव्वर ने सुनाई मजेदार शायरियां। बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी ने एंट्री की और मन्नारा ने उन्हें होम टूर करवाया। 

15 Oct 20239:26:52 PM
बिग बॉस ने मन्नारा ने चुना दिल वाला घर
blog images

 मन्नारा ने बिग बॉस से डिमांड की थी कि वह पहली कंटेस्टेंट बनना चाहती हैं। बिग बॉस ने उन्हें पहली कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि घर चुनने का मौका दिया। मन्नारा ने दिल वाला घर चुना। वह बाकी कंटेस्टेंट को मॉनीटर भी करेंगी। 

15 Oct 20239:14:21 PM
किस विवाद पर बोलीं मन्नारा चोपड़ा
blog images

 सलमान खान ने उनसे किस विवाद पर सवाल किया। मन्नारा ने कहा कि उन्होंने बेबी समझकर एक्साइटमेंट में मुझे किस कर लिया और ये वायरल हो गया। फिर मैंने दिल्ली से मुंबई जाकर सफाई दी। मन्नारा ने सलमान खान के साथ लाल दुपट्टे गाने पर डांस भी किया। 

15 Oct 20239:11:35 PM
बिग बॉस 17 की पहली कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

 सलमान खान ने बिग बॉस 17 की पहली कंटेस्टेंट का स्वागत किया। पहली कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा हैं। उन्होंने सामे सामे गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। मन्नारा ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस से तीन डिमांड की थी। नेल एक्सेंटशन, हफ्ते में एक बार पानी पुरी और एक दिन सैलोन, जिसे उन्होंने नखरा समझ लिया था। मन्नारा ने सलमान के साथ स्टेज पर गोलगप्पे भी खाए।

15 Oct 20239:09:45 PM
पहले दिन लगी ऐश्वर्या की क्लास

बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लगी। दरअसल, वह खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में बात कर रही थीं। इसलिए बिग बॉस ने उनकी क्लास लगाई। 

15 Oct 20239:08:57 PM
बिग बॉस ने कराया तीन मकान का इंट्रोडक्शन

बिग बॉस के घर में होंगे तीन मकान होंगे। मकान नंबर एक होगा- दिल, जहां प्यार की हवाएं चलेंगी। बायस्डनेस

मकान नंबर 2 होगा दिमाग का घर, जहां सबसे होशियार कंटेस्टेंट रहेंगे। यहां बिग बॉस की गाइडेंस मिलेगी और बिग बॉस भी इनसे राय लेंगे। इसी घर को बागडोर भी मिलेगी।

मकान नंबर 3 होगा दम का। इस घर को बिग बॉस ने आर्मस्ट्रांग मशीन पर छोड़ दिया है।

15 Oct 20239:07:00 PM
डंके की चोट पर बायस्ड होंगे बिग बॉस

शो के शुरू होते ही बिग बॉस ने कहा कि अक्सर उन पर बायस्ड होने के आरोप लगे हैं, लेकिन इस बार वह खुलकर बायस्ड होंगे।

15 Oct 20239:01:40 PM
सलमान खान ने किया बिग बॉस 17 का आगाज

आखिरकार सलमान खान ने बिग बॉस 17 का आगाज कर दिया है। 

15 Oct 20238:40:18 PM
पहले दिन ही वोटिंग में सबसे आगे मुनव्वर फारूकी
blog images

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर क्रेज इतना जबरदस्त है कि बिग बॉस 17 में आने से पहले ही वह ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर को 50 प्रतिशत वोटिंग मिली है। इससे साफ है कि मुनव्वर बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देंगे।

15 Oct 20238:09:49 PM
कौन हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा?

जिद की अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का हिस्सा बनेंगी। मन्नारा रिश्ते में प्रियंका की बहन लगती हैं।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20237:26:53 PM
अब तक कन्फर्म हुआ इन सितारों का नाम

 बिग बॉस 17 के लिए अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा के नाम पक्के हो गए हैं। इनके प्रोमो भी जारी कर दिए गए हैं। अब बाकियों के नाम का इंतजार है। 

15 Oct 20235:47:38 PM
बिग बॉस 17 में आते ही ट्रेंड हुआ ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी का गेम देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। शो शुरू होने से पहले ही ट्विटर पर वेलकम मुनव्वर इन बीबी 17 ट्रेंड हो रहा है।

15 Oct 20235:23:00 PM
ये दो खिलाड़ी संभालेंगे बिग बॉस 17 का घर!

 कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 के घर में दो खिलाड़ियों को घर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिग बॉस ने अनुराग और सनी को घर की जिम्मेदारियां संभालने की जिम्मेदारी दी।

15 Oct 20235:21:56 PM
दिमाग रूम में जाएंगे ये कंटेस्टेंट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 के घर में दिमाग वाले रूम में अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), सनी आर्य (तहलका प्रैंक), जिग्ना वोरा, यूट्यूबर अरुण श्रीकांत माशेट्टी, सना रईस खान और एक अन्य कंटेस्टेंट जाएगा।

15 Oct 20234:59:17 PM
बिग बॉस 17 में जाते ही जुदा होंगे पति-पत्नी
blog images

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट बिग बॉस 17 में जाते ही अलग-अलग हो जाएंगे। दरअसल, नील को दिल वाला कमरा मिलेगा, वहीं ऐश्वर्या को दम वाला। 

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20234:50:32 PM
बिग बॉस फेम राजीव अदातिया ने इन सितारों को दी गुड विशेज
blog images

 बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रह चुके राजीव अदातिया ने अपने दोस्तों को बिग बॉस 17 में जाने के लिए गुड विशेज दी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "अंकिता, विक्की, अभिषेक और मुनव्वर को बिग बॉस 17 के लिए गुड विशेज। जाओ धमाल मचा दो। मुझे पक्का यकीन है कि ये लोग बहुत आगे तक जाएंगे। बहुत सारा प्यार। मजे करो।"

15 Oct 20234:10:27 PM
सलमान खान की फीस जानकर चकरा जाएगा दिमाग!
blog images

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के लिए सलमान खान 200 करोड़ रुपये के आसपास फीस ले रहे हैं। प्रति सप्ताह एपिसोड के हिसाब से सलमान लगभग 12 करोड़ रुपये ले सकते हैं।

पढ़ें पूरी स्टोरी

15 Oct 20233:20:03 PM
बिग बॉस 17 के नए कंटेस्टेंट का वीडियो आया सामने
blog images

मेकर्स ने बिग बॉस 17 का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट की झलक दिखाई दे रही है। ये कंटेस्टेंट टीवी पर्सनैलिटी हैं, जो बिग बॉस में प्यार की तलाश करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये लंदन बेस्ड फार्मासिस्ट नवीद सोले हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:09:59 PM
लॉक अप के विनर बिग बॉस में मचाएंगे तहलका
blog images

 लॉक अप सीजन 1 में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से सभी का दिल जीतने वाले स्टैंडअप कॉमेडिन मुनव्वर फारूकी भी बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं। लेटेस्ट प्रोमो में उनकी झलक देखने को मिली।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:09:40 PM
बिग बॉस में धमाका करेंगी प्रियंका चोपड़ा की कजिन
blog images

 बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा भी आएंगी। लेटेस्ट प्रोमो में लाल साड़ी पहने मनारा को सलमान खान के साथ लाल दुपट्टे गाने पर डांस करते हुए देखा गया।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:09:21 PM
बिग बॉस 17 में होगी इस कपल की एंट्री
blog images

 बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी बतौर कपल नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो में दोनों की झलक दिखी, जिसमें वे रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए।

15 Oct 20233:07:00 PM
ग्रैंड प्रीमियर में कमर लचकाएंगे सलमान खान
blog images

 बिग बॉस सीजन 17 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगाएंगे। वह अपनी फिल्मों के गाने से डांस करके माहौल को रंगीन बनाने वाले हैं।

15 Oct 20233:06:35 PM
बिग बॉस 17 में होगी क्राइम रिपोर्टर की एंट्री
blog images

 इस बार शो में एक एक्स क्राइम रिपोर्टर की एंट्री होगी, जिसकी झलक बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया। ये जिग्ना वोरा हैं, जो एक पत्रकार की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट चुकी हैं। इन पर ही वेब सीरीज स्कूप भी बनी है।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:05:25 PM
ग्रैंड प्रीमियर में हुई दो कंटेस्टेंट के बीच नोक-झोक
blog images

 बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान के सामने ही दो कंटेस्टेंट के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। उनकी लड़ाई देख सलमान भी हैरान रह गए। फैंस मान रहे हैं कि दोनों कंटेस्टेंट उड़ारियां फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार है।

15 Oct 20233:04:54 PM
शानदार है बिग बॉस 17 का घर
blog images

 इस बार का बीबी हाउस बहुत ही शानदार है। किचन यूरोपियन थीम पर है, वहीं कोई डायनिंग एरिया भी नहीं है। साथ ही घर में कोई कैप्टन भी नहीं होगा। वहीं, दिल, दिमाग और दम वालों के लिए अलग-अलग कमरा अलॉट किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:04:18 PM
बिग बॉस 17 में मिलेगी ये छूट

 कहा जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को मोबाइल यूज करने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन ये मौका सिर्फ उस कंटेस्टेंट को मिलेगा, जो दिए गए टास्क को पूरा कर पाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर

15 Oct 20233:03:13 PM
बिग बॉस 17 के घर में क्या होंगे नियम

 बिग बॉस 17 के घर में पहली बार एक अनोखा एरिया देखने को मिलेगा, जिसे आर्काइव रूम के नाम से जाना जाएगा। कंटेस्टेंट के लिए बेडरूम का भी बंटवारा किया गया है, जो अलग-अलग थीम पर होगा।

15 Oct 20233:02:47 PM
कुछ ही घंटों में शुरू होगा बिग बॉस 17

 बिग बॉस 17 आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 9 बजे लाइव भी देख सकते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us