विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा, एक Kiss से मच गया था बवाल, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 15 Oct 2023 08:03 PM (IST)

Bigg Boss 17 Mannara Chopra रियलिटी शो बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले सितारों में एक नाम प्रियंका चोपड़ा ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 की मन्नारा चोपड़ा के बारे में जानिए सबकुछ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बिग बॉस 17 की मन्नारा चोपड़ा के बारे में जानिए सबकुछ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Mannara Chopra of Bigg Boss 17: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' आज से शुरू हो गया है। इस बार के सीजन में कई नामी कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली, जिनका नाम विवादों से जुड़ा है। मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी उन्हीं में से एक हैं। मन्नारा को लेकर उनके चाहने वाले बेहद एक्साइटेड हैं। जानिए कौन हैं मन्नारा चोपड़ा।

मन्नारा चोपड़ा का प्रियंका चोपड़ा से क्या कनेक्शन है?

25 मई 1991 को अंबाला में जन्मीं मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजिन हैं। वह प्रियंका और परिणीति की बुआ कामिनी चोपड़ा की बेटी हैं। मन्नारा की मां एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं, वहीं पिता वकील हैं।

मन्नारा चोपड़ा का असली नाम और एजुकेशन

मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम मन्नारा रख लिया था। मन्नारा ने बीबीए की पढ़ाई की है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Promo: 'लाल टुपट्टा' सॉन्ग पर प्रियंका चोपड़ा की कजिन संग नाचे सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो

एक्टिंग से पहले क्या करती थीं मन्नारा चोपड़ा?

पढ़ाई पूरी करने के बाद मन्नारा चोपड़ा ने एक्टिंग की ओर रुख किया, लेकिन इससे पहले उन्होंने मॉडलिंग की। वह कई टीवी एड्स में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें सलमान खान के साथ सुजुकी और ड्यूलक्स समेत कई ब्रांड्स शामिल हैं।

बॉलीवुड में बहनों से पीछे रह गईं मन्नारा!

मन्नारा ने साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जनथा नाई' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। करणवीर शर्मा के साथ नजर आईं मन्नारा की इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Mannara Chopra

मन्नारा चोपड़ा का बॉलीवुड में प्रियंका और परिणीति की तरह सिक्का नहीं चला, लेकिन उन्होंने साउथ में अपनी खास पहचान बना ली है। वह Jakkanna, Thikka, Rogue और सीता में नजर आ चुकी हैं।

मन्नारा चोपड़ा के विवाद

यूं तो मन्नारा चोपड़ा विवादों से दूर रहती हैं, लेकिन बीते दिन उनका किस कॉन्ट्रोवर्सी काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, साउथ सिनेमा के निर्देशक एस एस रवि ने फिल्म 'थिरागबदरा सामी' के प्रमोशन के दौरान मन्नारा के गाल पर किस कर लिया था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था। बाद में एक्ट्रेस ने डायरेक्टर का बचाव किया था।

बिग बॉस 17 में बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी मन्नारा 

मन्नारा चोपड़ा अपनी बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं ये 10 खिलाड़ी, ये एक सेलिब्रिटी है सबसे 'शातिर' दिमाग