विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: आज से बिग बॉस 17 की शुरुआत, नए सीजन में मोबाइल के इस्तेमाल सहित कंटेस्टेंट्स को मिलेगी इसकी छूट

Published: Sat, 14 Oct 2023 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2023 01:31 PM (IST)

Bigg Boss 17 लोगों को जिस शो के शुरू होने का इंतजार था वह घड़ी आ गई है। रविवार रात ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan from Bigg Boss 17
File Photo of Salman Khan from Bigg Boss 17

HighLights

  1. 'बग बॉस 17' का 15 अक्टूबर से हो रहा है आगाज
  2. सलमान खान के शो में हुए कुछ बदलाव
  3. कंटेस्टेंट्स कीझलक आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेसम रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' टेलीविजन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आज से शो का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो रहा है। 105 दिनों के लिए कंटेस्टेंट्स घर के अंदर बंद होने के लिए तैयार हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, इस बार काफी कुछ ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ है। ये बात तो पहले ही बता दी गई है कि कुछ कपल तो कुछ अकेले ही शो में शिरकत करेंगे। लेकिन इसके साथ ही और भी बहुत कुछ ऐसा होगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इस बार के शो के लिए कॉन्सेप्ट में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

'बिग बॉस 17' में बदलाव

'बिग बॉस 17' रविवार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मेकर्स ने शुक्रवार देर रात कंटेस्टेंट्स के वीडियो जारी किए। जैसे ही सबके चेहरे की छोटी सी झलक दिखाई गई, फैंस की चाह सभी कंटेस्टेंट्स को देखने की और बढ़ गई। इसके अलावा जिस घर में कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा, वहां पांच बड़े बदलाव किए गए हैं। यानी कि इस बार के शो में व्यूअर्स को काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'बिग बॉस 17' की हाउस डिटेल्स

सामने आई जानकारी के अनुसार, घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई कैप्टन नहीं होगा, न ही कोई जेल और डाइनिंग एरिया। इसके अलावा घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है। बिग बॉस 17 का किचन एरिया कैफे की तरह है। 

मोबाइल का इस्तेमाल करने की छूट

एक जानकारी ये भी सामने आई है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को मोबाइल यूज करने की इजाजत मिली है। हालांकि, इस रूल में ट्विस्ट है। सभी कंटेस्टेंट्स को फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिलेगी। ये सुनहरा मौका सिर्फ उन्हें मिलेगा, जो दिए गए टास्क को पूरा कर पाएंगे।

कपल्स को मिलेगा ये कमरा

एक और बदलाव के तहत कपल्स को दिल थीम वाला कमरा दिया जाएगा, जिसमें लग्जरी आइटम होंगे। दिमाग सेक्शन थीम वाला रूम उन्हें दिया जाएगा, जिन्हें फैंस अपना फेवरेट बताएगी। वहीं, दम सेक्शन थीम रूम उन्हें अलॉट होगा, जिन्हें लग्जरी रूम में रहने के लिए फाइट करनी होगी।

प्रियंका चोपड़ा की बहन भी होंगी शो का हिस्सा

कई कंटेस्टेंट्स के बीच प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी सलमान खान के शो का हिस्सा होंगी। उडारियां फेम अभिषेक कुमार का वीडियो भी सामने आया है। 'बिग बॉस 17' रविवार 15 अक्टूबर से रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार रात 9 बजे दिखाया जाएगा।