विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 House Video: बेहद आलीशान है बिग बॉस का नया घर, मेकर्स ने दिखाई पहली झलक

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 14 Oct 2023 06:51 PM (IST)

Bigg Boss 17 House Video बिग बॉस 17 कल यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होने वाला ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 हाउस वीडियो (Photo Credit: Instagram)
बिग बॉस 17 हाउस वीडियो (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 House Video: सलमान खान का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' के शुरू होने में अब बस एक दिन का ही समय बचा है। जल्द ही फैंस का ये लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि यह शो कल यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा।

ऐसे में मेकर्स जमकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस के इस नए घर की अंदर की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो ने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आर्यन खान ड्रग केस लॉयर होंगी सलमान के शो का हिस्सा, बिग बॉस 17 के लिए इन नामों पर भी लगी मुहर

बेहद आलीशान है 'बिग बॉस 17' का घर

कलर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर के सीन दिखाए गए हैं। इस वीडियो में किचन से लेकर डाइनिंग एरिया और बेडरूम तक सब कुछ बेहद रॉयल नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से घर के अंदर का एक-एक कोना दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है 'बिग बॉस के घर में आपका स्वागत है। चलिए प्रवेश करते हैं इस सीजन के आलीशान और शानदार घर में जहां दिल, दिमाग और दम का लगेगा बुफे'।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जारी हो रहे हैं कंटेस्टेंट के वीडियो

बीते दिन से ही इस घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो भी एक-एक करके जारी किए जा रहे हैं। कल एक कपल, दो हसीनाओं और एक पुरुष कंटेस्टेंट का प्रोमो वीडियो जारी किया गया था। इसके साथ ही बीते दिन सलमान खान का भी घर में डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपनी ही फिल्मों के गानों पर हसीनाओं के साथ डांस करते नजर आए।

बता दें कि यह शो कल यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे आने वाला है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के घर में क्राइम रिपोर्टर की एंट्री हुई पक्की, 6 साल जेल में काट चुकी हैं सजा; प्रोमो जारी