Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ranjeet Singh: भोलेनाथ से दुल्हन मांगने निकले रंजीत सिंह, बोले 'दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा', वीडियो वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 02:01 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा में सावन स्पेशल कई तरह के गाने अब तक रिलीज किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में रंजीत सिंह ने भी अपना गाना रिलीज किया है जिसे काफी पसंद किया ग ...और पढ़ें

    Still Image of Ranjeet Singh From Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना चल रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में सावन से जुड़े एक से बढ़कर गाने रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इस मामले में बिलकुल पीछे नहीं है। जब से सावन का महीना शुरू हुआ है, तब से भोजपुरी भाषा में कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय, लवली काजल के बाद रंजीत सिंह भी अपना गाना लेकर आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदर और सुयोग्य लड़की की कामना की

    सावन का महीना है और बाबा भोलेनाथ की भक्ति चरम पर है। इसी बीच एक भोजपुरी गीत 'दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा' रिलीज हुआ है, जो काफी वायरल हो रहा है। गाने में एक सुंदर कन्या की मांग बाबा भोलेनाथ से की जा रही है। मान्यता है कि अक्सर सावन के महीने में सोमवारी कर कन्या अपने लिए सुंदर और सुयोग्य वर की कामना करती हैं। मगर इस गाने में बाबा भोलेनाथ से एक सुंदर और गोरी लड़की पत्नी के रूप में मांगा जा रहा है। यह गाना भक्ति के साथ-साथ काफी मनोरंजक भी है, जिस वजह से लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

    'सावन में बाबा की भक्ति का अलग ही नशा'

    इस गाने को अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस सुपरहिट गाने को रंजीत सिंह ने गाया है। वह गाने को लेकर एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा 'दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा' एक शानदार गाना है, जिसे मैं बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं।

    उन्होंने कहा कि सावन में बाबा की भक्ति का अलग ही नशा होता है। यह गाना भी श्रद्धालुओं के साथ-साथ भोजपुरी के श्रोताओं के लिए बेहद खास है। आप लोगों ने हमारे गाने को खास प्यार और आशीर्वाद से एक मिलियन तक पहुंचा दिया है। हम आप सब लोगों से आग्रह करेंगे कि हमारे गाने को और भी बड़ा बनाएं। आपका आशीर्वाद और स्नेह ही हमें और भी अच्छे गाने बनाने को प्रेरित करता है।

    शानदार है काजल राज का अपीयरेंस

    'दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा' के म्यूजिक वीडियो में काजल राज का अपीरियंस काफी शानदार है। इस गाने के गीतकार गोलू यादव और बिट्टू गुप्ता है, जबकि गाने के संगीतकार आर्य शर्मा हैं, जिन्होंने अब तक कई सुपरहिट गानों में संगीत दिए हैं। पूरे वीडियो को कन्हैया सिंह ने डायरेक्ट किया है।