Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लवली काजल ने देवघर से मंगवाया सिंदूर, 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' रिलीज होते ही हुआ वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 02:03 PM (IST)

    भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन लवली काजल अपनी अदाओं की वजह से फैंस की फेवरेट हैं। इसमें चार चांद लगाती है उनकी परफॉर्मेंस जिसे अच्छा दिखाने के लिए वह अ ...और पढ़ें

    Lovely Kajal Song Milela Kawan Swad Belpatiya Me

    नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना हो और भोले बाबा को समर्पित गाना न बने, ऐसा हो नहीं सकता। भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन स्पेशल कई गाने रिलीज किए गए हैं। इस महीने भोले बाबा की भक्ति की छटा ही निराली है। हर ओर 'बम बम भोले' और कांवरियों का समूह देखने को मिलता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पावन महीने में एक से बढ़कर एक शिवभक्ति के गाने इन दिनों रिलीज किये जा रहे हैं। ऐसे में सिंगर काजल राज का नया गाना 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' रिलीज हुआ है। इस गाने को 'मिलेला कावन स्वाद बेलपतिया में' के नाम से रिलीज किया गया है।

    वीडियो में पत्नी ने पति से कही ये बात

    यह गाना एक्ट्रेस लवली काजल पर फिल्माया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्नी अपने पति से कहती है कि देवघर में जाकर जल चढ़ाने के बाद क्या क्या शौक-श्रृंगार की चीजें देवघर से लाना है। इस गाने को सिंगर काजल राज ने मधुर व सुरीली आवाज में गाया है। सिंगर का सुर और एक्ट्रेस की अदा का तालमेल गानों को सुपर बना रहा है।

    वीडियो में लवली काजल अपने पति से कहती हैं कि 'जात बानी देवघर त भूल जनि जाईब, हमरो समान पिया याद क के लाईब... चूड़ी कंगन बिंदिया बाली, ले ले लाईब लाली लाली जुड़वा, सइयां लेले लाईब मांग के सेनुरवा हो..'

    पसंद किया जा रहा गाना

    इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करने के साथ ही 'हर हर महादेव' नारे को कमेंट किया है।

    सागर परदेसी की कलम से लिए गए हैं गाने के बोल 

    यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी बोलबम सॉन्ग 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' को बिग लेबल पर पिक्चराइजेशन किया गया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर काजल राज हैं। ऐक्ट्रेस लवली काजल हैं। जबकि, गीतकार सागर परदेसी के लिखे इस गीत को आर्या शर्मा के मधुर संगीत से गाने को धुन दी गई है।