Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गरीबों के साथ हमेशा...' भोजपुरी अभिनेता Pappu Yadav ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 03:59 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे पप्पू यादव ने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर एक्टर मुंबई के एक कैंसर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ अपना दिन बताया। दिन की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ की गई। एक्टर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के साथ सिद्धीविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।

    Hero Image
    पप्पू यादव ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन (Photo: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ दमदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुके स्टार पप्पू यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने रवि किशन की फिल्म सनकी दरोगा में खलनायक की भूमिका निभाई है। आज इस अभिनेता का जन्मदिन है और इसे उन्होंने बेहद खास तरीके से मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर पीड़ितों के साथ बिताया दिन

    पप्पू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित लोगों को भोजन कराया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, उन्होंने दादर स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और अनाथालय में जाकर लोगों के बीच भोजन और कपड़े दान किए और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

    यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने अर्जुन कपूर की फिल्म के लिए गाया गाना, क्या बॉलीवुड में करेंगी धमाकेदार एंट्री?

    हमेशा गरीबों के साथ खड़ा रहूंगा - पप्पू यादव

    वहीं अपने इस सेवा भाव पर बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा,"मैं अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छा समाजसेवी भी हूं और लोगों की मदद करने में मुझे सुकून मिलता है। मैं मजबूर और गरीब लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता हूं और जो मेरे से हो सकता है, मैं खुद करता हूं।" इस दौरान अभिनेता ने एक प्रण भी लिए। अपने जन्मदिन के मौके पर पप्पू ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना उनका कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भी समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें।

    सांसद ने की समाजसेवा की सराहना

    इस मौके पर पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस पार्टी में कई जाने-माने फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल हुए जिन्होंने पप्पू यादव को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पप्पू यादव की समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह एक सच्चे समाजसेवक हैं और उनकी सेवाभावना को देखते हुए उन्हें हमेशा सम्मानित किया जाएगा।

    सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

    बिहार सांसद ने अभिनेता के साथ मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन भी किए। इस अवसर पर उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिनमें संजय भूषण पटियाला, कृष्णा पांडेय, ओम प्रकाश यादव और राजनाथ यादव शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी अश्लीलता क्या है', हनी सिंह के गाने पर सुनवाई के दौरान HC ने वकील को लगाई फटकार

    comedy show banner