भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने अर्जुन कपूर की फिल्म के लिए गाया गाना, क्या बॉलीवुड में करेंगी धमाकेदार एंट्री?
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम की शुरुआत की है। अर्जुन कपूर की बॉलुवीड फिल्म में उन्होंने अपना पहला हिंदी सॉन्ग गाया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम की संभावनाओं पर बात की है।
दीपेश पांडेय, मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भोजपुरी के बाद हिंदी सिनेमा के दर्शकों का दिल जीतने की राह पर एक्ट्रेस निकल चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए गाना गाया है। अब इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।
इस फिल्म के लिए गाया पहला हिंदी सॉन्ग
अक्षरा सिंह हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) के लिए अपना पहला हिंदी गाना गाया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने को लेकर अक्षरा ने कहा, 'अपनी तरफ से कोशिशें जारी हैं, क्या पता कब कौन सा सितारा चमक जाए। आगे कुछ वेब सीरीज करने की तैयारी है और लोगों से मुलाकातें चल रही हैं।'
Photo Credit- Instagram
अक्षरा ने साफ कर दिया है कि अब वह हिंदी सिनेमा में काम तलाश रही हैं। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी से उन्होंने बॉलीवुड में काम करने की शुरुआत की है। भोजपुरी क्वीन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद लॉबी सिस्टम को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हिंदी सिनेमा में एक लॉबी चलती है, जहां अपने लोगों को ज्यादा मौके दिए जाते हैं।'
ये भी पढ़ें- Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में बरमेश्वर मुखिया का पोता गिरफ्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की गुटबाजी पर बोलीं अक्षरा
भोजपुरी सिनेमा में भी गुटबाजी और दबंगई के माहौल अक्सर चर्चा में रहता है। इस पर बात करते हुए अक्षरा ने कहा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री दो गुटों में बंटी हुई है। जब तक आप उनके साथ अच्छे संबंध नहीं रखते, तब तक यहां बने रहना और काम पाना मुश्किल होता है।' हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अब ये चीजें उन्हें ज्यादा प्रभावित नहीं करतीं।
Photo Credit- Instagram
अक्षरा ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, फिलहाल, मैं इन सबसे अलग अपनी शर्तों पर काम कर रही हूं।' अब देखना होगा कि हिंदी सिनेमा में उनकी ये कोशिशें उन्हें कितनी सफलता दिला पाती हैं। बता दें कि जिस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में काम की शुरुआत की है वह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल नहीं मचा पाई है। बड़ी स्टार कास्ट का कोई फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया है। कमाई के मोर्चे पर मूवी फ्लॉप साबित हुई है। हालांकि, दर्शकों ने इसके गानों को जरूर पसंद किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।