Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshara Singh: अक्षरा सिंह के स्टेज शो में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; कुर्सियां भी तोड़ी

    औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए और इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ जब काबू में नहीं आई तो पुलिस ने कई युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद भीड़ और आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और कुर्सियां तोड़ने लगी। अक्षरा सिंह के मंच पर अपील के बावजूद भीड़ नहीं मान रही थी।

    By Vidya sagar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 01 Mar 2025 01:20 PM (IST)
    Hero Image
    अक्षरा सिंह के शो में भीड़ पर लाठीचार्ज (जागरण)

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। Bihar News: बिहार के औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार की रात अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए। दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दर्शकों ने दर्शकदीर्घा में कई कुर्सियां तोड़ डाली। इस दौरान कार्यक्रम 30 मिनट तक बाधित रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी नेता राजन सिंह और ममता सिंह की 25वीं सालगिरह पर आई थीं अक्षरा सिंह

    बताया जाता है कि भाजपा नेता पूर्व एमएलसी राजन सिंह एवं पूर्व प्रमुख ममता सिंह की शादी की 25 वीं सालगिरह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भोजपुरी सितारों ने कार्यक्रम के दौरान जलवा बिखेरा।

    अक्षरा सिंह को देखते ही भीड़ हो गई आउट ऑफ कंट्रोल

    इस दौरान बीते रात्रि अनुपमा यादव की प्रस्तुति के बाद मंच पर भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह पहुंची। अक्षरा अपने गीत की प्रस्तुति देने लगी कि भीड़ उतावला हो गई और नजदीक से देखने एवं सेल्पी लेने के क्रम में मंच के समीप दर्शक दिर्घा में बैठे लोग पहुंचने लगे।

    इसे देखकर आसपास में लगे सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया लेकिन भीड़ अत्यधिक होने लगी। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल को लाठियां चटकानी पड़ी। इस क्रम में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

    इससे और भीड़ उतावला हो गई एवं पुलिस प्रशासन से ही उलझ गए। जिसके बाद अक्षरा सिंह मंच से उतर कर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पूर्व एमएलसी राजन सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा दर्शकों से आग्रह कर मामला को शांत करावाया। इसके बाद अनुपमा यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

    मंच से 20 फीट की दूरी पर बनाई गई थी दर्शक दीर्घा

    शुक्रवार की सुबह से ही पूर्व एमएलसी राजन सिंह के शादी के वर्षगांठ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। सुरक्षा को लेकर दर्जनों पुलिस कर्मी एवं दो दर्जन से अधिक निजी अंगरक्षक लगे हुए थे। मंच से करीब 20 फीट की दूरी पर दर्शक दीर्घा बनाई गई थी परंतु अक्षरा सिंह पहुंची तो दर्शक मंच के नजदीक पहुंच गए और पुलिस को लाठी का प्रयोग करना पड़ा।

    ये भी पढ़ें

    Pawan Singh: पवन सिंह की मां ने बड़ी बहू के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, कई PHOTO वायरल; उठने लगे सवाल

    Bihar Crime: पाकिस्तान की जीत पर लगाया था सट्टा, हारने के बाद उठा लिया खौफनाक कदम; परिवार में मचा कोहराम