Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oscars के सबसे विवादित फैसले, जब जूरी के निर्णय ने दुनिया को चौंकाया

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    3 मार्च को लाॉस एंजेलिस (Oscars 2025 Award Function) में अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन होने वाला है। इस साल का पुरस्कार कई मायनों में खास होने वाला है। आज बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़े विवाद (Photo Credit- Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉस एंजेलिस की भयंकर जंगल आग से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसका असर कुछ बड़े अवॉर्ड फंक्शन के आयोजन पर भी देखने को मिला। ग्रैमी अवॉर्ड्स के बाद अब फिल्मी दुनिया के सबसे प्रचलित ऑस्कर अवॉर्ड 2025 (Oscars 2025) का आयोजन किया जाएगा। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स की चर्चा हर तरफ चल रही है, लेकिन इससे पहले आपको इस अवॉर्ड से जुड़े कुछ विवादित फैसलों के बारे में जान लेना चाहिए, जिसके कारण जूरी के ऊपर भी गलत निर्णय लेने का आरोप लग चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्कर अवार्ड्स लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 3 मार्च 2025 को होंगे। रेड कार्पेट इवेंट की शुरुआत सुबह 5 बजे से हो जाएगी। इसके बाद सिलसिलेवार ढंग से अवॉर्ड जीतने वाली पिक्चर के नाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही, ऑस्कर जीतने वाले सितारों के नाम की अनाउंसमेंट भी की जाएगी।

    ‘शेक्सपियर इन लव’ बनाम ‘सेविंग प्राइवेट रयान’

    ऑस्कर जूरी के फैसले पर साल 1999 में सवाल खड़ा किया गया था। 'शेक्सपियर इन लव' ने 'सेविंग प्राइवेट रयान' को ऑस्कर अवॉर्ड में पछाड़ दिया था और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके बाद फिल्मी दुनिया से जुड़े ज्यादातर लोगों को हैरानी हुई थी, क्योंकि ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि इन दोनों फिल्मों में सेविंग प्राइवेट रयान ज्यादा बेहतरीन है और यही कारण था कि प्रशंसकों को थोड़ी हैरानी हुई थी।

    ये भी पढ़ें- Oscars 2025: कब और कहां देखें 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? भारत में लाइव यहां देख पाएंगे

    Photo Credit- Instagram

    ‘क्रैश’ बनाम ‘ब्रोकबैक माउंटेन’

    साल 2006 के अकादमी पुरस्कार में 'क्रैश' फिल्म ने बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में 'ब्रोकबैक माउंटेन' का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था, लेकिन लोगों को इस मूवी के पुरस्कार जीतने पर हैरानी हुई थी और लोगों ने जूरी के फैसले पर सवाल भी खड़े किए थे, जिससे विवाद खड़ा हुआ था।

    ‘ला ला लैंड’ बनाम ‘मूनलाइट’

    ऑस्कर 2017 में मूनलाइट फिल्म ने अवॉर्ड जीता था। खास बात है कि इस मूवी ने ‘ला ला लैंड’ को पछाड़कर बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, विवाद खड़ा हुआ था, जब ऑस्कर अवॉर्ड में गलती से 'ला ला लैंड' का नाम अनाउंस कर दिया गया था, जबकि इस अवॉर्ड को जीता 'मूनलाइट' फिल्म ने था।

    मार्लन ब्रैंडो का पुरस्कार अस्वीकार करना

    ऑस्कर अवॉर्ड जीतना किसी भी फिल्म या स्टार के लिए बड़ी उपलब्थि है। हालांकि, 1973 में मार्लन ब्रैंडो ने सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल, 'द गॉडफादर' के लिए एक्टर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार स्वीकार नहीं किया था, जो उस समय का एक सबसे बड़ा विवाद भी रहा था।

    Photo Credit- IMDB

    विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना

    ऑस्कर अवॉर्ड 2022 में भी एक विवाद ने सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह के दौरान क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद बड़ा विवाद देखने को मिला था।

    ये भी पढ़ें- Oscar विजेता Gene Hackman का निधन, हॉलीवुड एक्टर के साथ घर में मिला पत्नी का भी शव