विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2025 में इतिहास रचने वालीं Karla Sofia Gascon कौन हैं? पहली बार ट्रासजेंडर एक्ट्रेस को मिला नॉमिनेशन

Published: Fri, 24 Jan 2025 12:21 PM (IST)

23 जनवरी को Oscars 2024 Nomination की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार स्पैनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन ...और पढ़ें

कौन हैं ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन पाने वालीं कार्ला सोफिया गैसकॉन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कौन हैं ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन पाने वालीं कार्ला सोफिया गैसकॉन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कार्ला सोफिया गैसकॉन ने ऑस्कर्स में रचा इतिहास
  2. एमिलिया पेरेज को ऑस्कर्स में मिली 13 नॉमिनेशन
  3. ऑस्कर्स नॉमिनेशन में जाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर हैं कार्ला

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में नॉमिनेट भर होना ही किसी फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर या एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इस साल कई सितारों का ख्वाब पूरा होने वाला है। मच अवेटेड अवॉर्ड समारोह ऑस्कर्स (Oscars 2025) का आगाज हो गया है।

23 जनवरी को 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई। इस बार प्रियंका चोपड़ा निर्मित फिल्म अनुजा (Anuja) को भी ऑस्कर में जगह मिली है। हालांकि, जिस फिल्म को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिली है, वो कार्ला सोफिया गैसकॉन (Karla Sofia Gascon) की थ्रिलर मूवी एमिलिय पेरज (Emilia Perez) है।

ऑस्कर में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस

एमिलियन पेरेज को ऑस्कर्स 2025 में कुल 13 नॉमिनेशन मिले हैं। बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट होने वालीं लीड एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन ने इस फिल्म के जरिए इतिहास रच दिया है। वह पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिला है। वह इसे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में एमिलिया पेरेज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 में भी नॉमिनेट हुई थीं।

यह भी पढ़ें- Oscars 2025 Nomination: हिंदी भाषा की ‘अनुजा’ की हुई ऑस्कर में एंट्री, नॉमिनेशन का ऐलान; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Karla Sofia

Karla Sofia Gascon - Instagram

फिल्म में बनी थीं कारटेल सरगना

2024 में रिलीज हुई फिल्म एमिलिया पेरज में कार्ला सोफिया गैसकॉन ने एक ड्रग कारटेल सरगना का किरदार निभाया था, जो एक वकील रीता को हायर करती है ताकि वह उसकी एक महिला के रूप में जीने में मदद कर सके। फिल्म में सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने भी अहम भूमिका निभाई है। एमिलिया पेरज में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से कार्ला ने दुनियाभर में हलचल मचा दी थी। लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Karla Sofía Gascón (@karsiagascon)

कौन हैं कार्ला सोफिया गैसकॉन?

31 मार्च 1972 को स्पेन में जन्मीं कार्ला ने कुछ अमेरिकन फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें पहचान कॉमेडी फिल्म द नोबल फैमिली से मिली थी। बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने का ख्वाब देखने वालीं कार्ला ने महज 16 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। 2018 में कार्ला का लिंग परिवर्तन पूरा हुआ था। उन्होंने मारिसा गुटिरेज से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी है। एमिलिया पेरज से पहले कार्ला आखिरी बार टीवी शो रिबेल्डे (Rebelde) में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- Oscar 2025 की दौड़ में शामिल Santosh, निर्देशक संध्या सूरी ने बताया डॉक्यूमेंट्री के बजाय क्यों बनाई फिल्म?