Badshah की हरकत देख आगबबूला हो जाएंगे Honey Singh, ये बयान नहीं खत्म होने देगा 16 साल पुरानी दुश्मनी?
रैपर हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी के किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों की क्रेडिट को एक लंबे समय से वॉर चल रही है जिसे बादशाह खत्म करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं लग रहे हैं। हाल ही में एक फैन ने जब हनी सिंह के लिए पोस्ट शेयर किया तो उस पर बादशाह ने ऐसा कमेंट किया जिससे एक बार फिर उनके बीच वॉर छिड़ सकता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख-सलमान, कटरीना-दीपिका से लेकर भले ही बड़े-बड़े स्टार्स ने अपनी दुश्मनी भुलाकर हाथ मिला लिया हो, लेकिन रैप की दुनिया के दो किंग के बीच की लड़ाई तो खत्म होना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
बीते साल एक पल फैंस को ऐसा लगा था कि बादशाह और हनी सिंह के बीच की दुश्मनी अब खत्म हो गई है। जिस तरह से रैपर ने यो यो की हेल्थ को लेकर कंसर्न जताया था, उससे फैंस काफी खुश थे। हालांकि, अब बादशाह ने अपने नए पोस्ट से ये बता दिया है कि वह हनी सिंह संग 16 साल से चली आ रही वॉर को खत्म करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में फैन के एक पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया है, जिसने आग में घी का काम किया।
हनी सिंह को लेकर फैन ने किया था ऐसा पोस्ट
ये तो हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने देने के बाद हनी सिंह गायब हो गए थे। अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से जूझ रहे थे। जब लंबे समय बाद यो यो लौटे, तो उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया। उनकी फिटनेस ने फैंस को भी हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Dua Lipa के लिए किए भद्दे कमेंट पर Honey Singh ने उड़ाया Badshah का मजाक, किया मजेदार कमेंट
हनी सिंह के फिजिक को लेकर ही हाल ही में एक फैन ने एक्स अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की। जिसमें एक फोटो में रैपर थोड़े हेल्दी हैं, लेकिन दूसरी फोटो में वह एकदम फिट लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा, 'ये क्या खाता है'।
Photo Credit- X Account
बादशाह ने फैन की पोस्ट पर किया कमेंट
फैन के इस पोस्ट में नीचे कमेंट बॉक्स में बादशाह ने लिखा, 'क्रेडिट'। आपको बता दें कि बादशाह ने ये दावा किया था कि उन्होंने हनी सिंह के ब्राउन रंग और अंग्रेजी बीट गाने के लिरिक्स लिखे थे, लेकिन यो यो ने उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया था।
Photo Credit- X Account
एक लंबे समय बाद उनकी इसी बात पर ताना मारते हुए हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनका इंडियन आइडल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी"।आपको बता दें कि हनी सिंह और बादशाह माफिया मुंडीर का हिस्सा थे, जिसमे रफ्तार भी थे, लेकिन 2012 में ये बैंड टूट गया और सब अलग हो गए। तब से लेदुश्कमनी र अब तक बादशाह और हनी सिंह की बरकरार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।