विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ba***ds of Bollywood की तरह इंटरनेट पर मौजूद इन फिल्मों में दिखा वही ट्विस्ट, क्लाइमेक्स ने कर दिया हैरान

Published: Wed, 24 Sep 2025 08:53 PM (IST)

आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया है। यह सीरीज अपने ट्विस्ट और ...और पढ़ें

बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्में और ट्विस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)
बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्में और ट्विस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर्यन खान (Aryan Khan) के निर्देशन में बनी पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को नेटफ्लिक्स के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इस शो को न केवल फिल्म समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, बल्कि दर्शकों से भी इसे बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

क्या है बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी?

यह शो विशेष रूप से अपने चौंकाने वाले और विचित्र क्लाइमेक्स की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शो बॉबी देओल के किरदार अजय तलवार के बारे में है, जो न्यूकमर अभिनेता लक्ष्य यानि आसमान को अपनी बेटी करिश्मा (सहर बम्बा) के प्यार में पड़ने से रोकने की पूरी कोशिश करता है। पूरे शो में अजय आसमान के खिलाफ जाता है, उसे फिल्म इंडस्ट्री से ब्वॉयकाट करवाता है, करण जौहर की फिल्म से निकलवाता है और यहां तक कि फिनाले में उसकी पिटाई भी करता है। लेकिन इस सीरीज में सबसे चौंकाने वाला था इसका ट्विस्ट जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आसमान सिंह अंत में बॉबी देओल के नाजायज बेटे दिखाए गए हैं। इस हिसाब से वो और करिश्मा आपस में भाई-बहन हुए।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही 2 घंटे 30 मिनट की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का कब्जा, TOP 10 में मार ली बाजी

चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तरह ही ट्विस्ट दिखाया गया है।

Jagratha: CBI Diary – Part 2

ममूटी अभिनीत इस मलयालम फिल्म में एक रहस्य दिखाया गया है जिसमें एक अभिनेत्री की कथित आत्महत्या का रहस्य उसके मंगेतर के पिता द्वारा की गई हत्या के रूप में सामने आता है, जो अपने बेटे के अभिनेत्री के साथ रिश्ते के खिलाफ था क्योंकि वह उसकी नाजायज बेटी थी। यह फिल्म यूट्यूब पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

Solo

इस एंथोलॉजी फिल्म की कहानी दुलकर सलमान और नेहा शर्मा की प्रेम कहानी दिखाई गई है। पता चलता है कि दुलकर के पिता का उसकी मां के साथ अफेयर था जिस वजह से नेहा उसकी सौतेली बहन हो सकती है।

Golmaal Again

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा के बीच एक रोमांटिक ट्रैक है। हालांकि, कुछ मोड़ ऐसे आते हैं जब अजय को पता चलता है कि परिणीति कोई और नहीं, बल्कि उनकी दत्तक बहन/बेटी है, जिसकी देखभाल उन्होंने अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ मिलकर बचपन में की थी।

3 Storeys

अर्जुन मुखर्जी की फिल्म 'थ्री स्टोरीज' की एक कहानी में, एक लड़का एक लड़की से प्यार करता है, लेकिन उनके परिवार उनके रिश्ते से खुश नहीं होते। शुरुआत में, यह माना जाता है कि परिवारों का विरोध उनकी धार्मिक आस्था के कारण है—लड़का मुस्लिम है और लड़की हिंदू। लेकिन, एक चौंकाने वाले मोड़ में, यह पता चलता है कि लड़का और लड़की दोनों के पिता एक ही हैं।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे की इस फिल्म ने OTT पर जमा रखी है धाक, नेशनल अवॉर्ड में जीता बेस्ट मूवी का खिताब