यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayesha Kapur: अमिताभ की Black मूवी एक्ट्रेस ने रचाई शादी, पर्दे पर निभाया था रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार
अमिताभ बच्चन की ब्लैक फिल्म (Black Movie) में नजर आई एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। इसमें उन्होंने रानी मुखर्जी ...और पढ़ें

HighLights
- अमिताभ की ब्लैक फिल्म की एक्ट्रेस ने रचाई शादी
- फिल्म में रानी मुखर्जी के बचपन का निभाया था किरदार
- अब ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में चाइल्ड एक्ट्रेस भी चर्चा में रहते हैं। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने बचपन में ही फिल्मों में डेब्यू किया और अब टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई। इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक एक्ट्रेस ने काम किया था, जिनकी अब शादी हो गई है।
अगर आपने ब्लैक फिल्म देखी होगी, तो पता होगा कि इसमें मिशेल मैकनेली के किरदार में रानी मुखर्जी नजर आई थी। हालांकि, उनके बचपन के किरदार की भूमिका एक्ट्रेस आयशा कपूर ने निभाई। आयशा अब अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुकी है। जी हां, चाइल्ड एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आयशा की शादी हो गई है।
आयशा ने किससे की शादी?
उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय से दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की। बता दें कि शादी से पहले उन्होंने अपनी बैचलर पार्टी का सेलिब्रेशन किया था, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आयशा को फॉलो करने वाले यूजर्स उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: 63 साल की उम्र में पहला KISS कर छा गए थे बिग बी, किसिंग सीन के बाद चली गई थी याददाश्त!
आयशा के बारे में बता दें कि उन्होंने ब्लैक फिल्म में दमदार एक्टिंग की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति में खुलासा किया था कि आयशा को रणबीर कपूर ने जबरदस्त ट्रेनिंग दी थी, जो फिल्म में उस समय असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
आयशा ने क्यों छोड़ी थी एक्टिंग?
आयशा कपूर ने एक्टिंग छोड़ने की वजह हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा, 'ब्लैक फिल्म में काम करना मेरे लिए एक सपने की तरह था। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में थी और इस वजह से मुझे कोई परेशानी नहीं हुई थी। मेरे पास तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था, लेकिन जब तीनों फिल्मों पर काम शुरू नहीं हुआ, तो मैंने वह कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। फिर मेरे पेरेंट्स ने मुझसे कहा कि मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और इसलिए मैं पढ़ाई पूरी करने के लिए कॉलेज चली गई।'

Photo Credit- IMDB
फिलहाल आयशा एक्टिंग की दुनिया से दूर स्वास्थ्य और वेलनेस सेक्टर में अपना करियर बना रही हैं। बता दें कि वह एक इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच के तौर पर काम करती हैं और इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
