Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पी राज और अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'एगो चुम्मा' रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 10:23 AM (IST)

    भोजपुरी इंडस्ट्री में टैलेंट की कमी नहीं है। इस फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज हुआ जो काफी पसंद किया जा रहा है।

    Hero Image
    Still Image of Arvind Akela Kallu from Bhojpuri Song

    नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों रिमिक्स और रिक्रिएट करने का चलन है। फिल्म इंडस्ट्री में कई पुराने गानों को नई धुन के साथ फिर से दर्शकों के सामने पेश किए जाने का चलन है। ऐसा ही एक गाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज हुआ नया गाना

    भोजपुरी फिल्में और इनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर यूपी-बिहार में इन गानों की धूम मची होती है। इस इंडस्ट्री में कई सिंगर हैं, जिनकी आवाज और गाना गाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इन्हीं में से एक हैं अरविंद अकेला कल्लू, जिनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में शिल्पी राज के साथ उनका नया गाना 'एगो चुम्मा' रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सॉन्ग रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में वायरल हो गया है। फैंस इस सॉन्ग को बेशुमार प्यार दे रहे हैं।

    रीक्रिएट किया गया है गाना

    गाना 'एगो चुम्मा' को भोजपुरी में फिर से भी क्रिएट किया गया है। इससे पहले इस गाने की ओरिजिनल ट्रैक को 'गवनवा ले जा राजा जी' एल्बम में बनाया गया था, जिसे भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया था और इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाए थे। मगर इसका लेटेस्ट वर्जन रिलीज हुआ है, जिसे साजन मिश्रा ने अपना संगीत दिया है। 

    'मस्ती और रोमांस से भरा है गाना'

    इस गाने के बारे में अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना मस्ती और रोमांस से भरपूर है। उनके साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या रहलान की जबरदस्त केमिस्ट्री सामने आ रही है। दोनों ने इस गाने को खूब इंजॉय किया है, जिसने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। इसका फायदा इस गाने को खूब मिलता दिखाई दे रहा है। 

    फैंस ने कही ये बात

    फैंस को अरविंद अकेला कल्लू का यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपने दिल खुश कर दिया। आपकी आवाज में जादू है।' 

    इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, 'क्या गाना है कल्लू जी एक और धमाकेदार सॉन्ग गाना बहुत अच्छा है'