Odhani Me Dagi:अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह का गाना 'ओढ़नी में दागी' रिलीज, यूट्यूब पर उड़ा रहा है गर्दा
आपको बात दें कि अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे की फिल्म शादी मुबारक 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसे लगन के सीजन में रिलीज किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Odhani Me Dagi Release: भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अरविंद लगातार एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में दे रहे हैं। अरविंद एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। आए दिन अरविंद के नए गाने यूट्रयूब पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच अब अरविंद का नया गाना रिलीज हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टाइटल ओढ़नी में दागी है।
चांदनी सिंह पर फिल्माया गया गाना
अरविंद अकेला कल्लू का गाना ओढ़नी में दागी डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैंनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के भोजपुरी क्वीन चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में चांदनी के लटके झटकों ने इसमें जान डाल दी है। गाने में चांदनी और अरविंद की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
जानें क्या है गाने की कहानी?
ओढ़नी में दागी गाने में दिखाया गया है कि लड़का अपने चाहने वाले दीवानी को उनके पिले ड्रेस पर दिए डिजाईन को दागी बोल कर कैसे उकसाते है। दोनों को नोक-झोंक बेहद आकर्षित लग रहा है। दर्शक इसे देख खूब पसंद कर रहे है। अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह के आवाज में गाए गए इस गाने के लेखक प्रिंस प्रियदर्शी हैं, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह है।
निर्माता धनंजय सिंह ने सॉन्ग को लेकर कही ये बात
भोजपुरी साॅन्ग ओढ़नी में दागी को लेकर निर्माता धनंजय सिंह ने कहा कि डीआरएस म्यूजिक दर्शकों की डिमांड पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। वहीं, इस गाने को भी दर्शको के डिमांड पर ही पेश किया गया है। वहीं, अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है। यह गाना सच में मेरे दिल के करीब है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।