Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने 'आज एकरा पे काल ओकरा पे' ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, माही के ठुमकों ने लूटी महफिल

    ‘आज एकरा पे काल ओकरा पे गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने डांस से धमाल मचा दिया। अरविंद और माही की केमिस्ट्री काफी दर्शकों को पसंद आ रही है तभी रिलीज के साथ ही इस गाने को खूब हिटस मिल रहे हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 11 May 2023 11:53 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit: Arvind Akela Kallu Aaj Ekra Pa Kaal Okra Pa youtube Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aaj Ekra Pa Kaal Okra Pa: भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने बेहद ही कम वक्त में अपनी खास जगह बनाई। अरविंद एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक शानदार सिंगर भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों के साथ गाने भी दिए हैं। उनके गाने रिलीज होने के साथ यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। फैंस भी उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का एक नया और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

    ये है गाने का टाइटल

    अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का टाइटल ‘आज एकरा पे काल ओकरा पे' है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्रयूब पर गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को अरविंद के साथ भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। ‘आज एकरा पे काल ओकरा पे' के रिलीज का दर्शकों के बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एक्टर ने इसे रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने डांस से धमाल मचा दिया। अरविंद और माही की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

    ऐसे हैं गाने बोले

    ‘आज एकरा पे काल ओकरा पे‘ गाने की शुरुआत में माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी अरविंद अकेला कल्लू से कहती हैं कि एगो दिल हमारा सीना में उतर के जाने जानू... तू मानो या ना मानो उ ता तोहरो के माने जानू...। इस पर अरविंद अकेला कल्लू कहते है कि कवना दिल के बात करेलू नइखे भरोसा जेकरा पे...आज एकरा पे काल ओकरा पे परसों मरबे ते केकरा पे...। इस गाने को कल्लू और माही के फैंस के जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत धमाकेदार लोकगीत ‘आज एकरा पे काल ओकरा पे‘ को शिल्पी राज और अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस गाने को अजय बच्चन ने लिखा है, वहीं, इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। इसका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। गाने का निर्देशन निर्देशक भोजपुरिया ने किया है।