Move to Jagran APP

14 लाख के कर्जे में 'रामायण' के राम, फिर भी इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Arun Govil

छोटे पर्दे पर राम का आइकॉनिक किरदार अदा करने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) अब चुनावी दंगल में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। मेरठ लोकसभा सीट से अरुण लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच अरुण की नेट वर्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही उन पर 14 लाख के कर्जे की जानकारी सामने आई है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Published: Wed, 03 Apr 2024 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2024 09:44 PM (IST)
जानिए अरुण गोविल की नेट वर्थ (Photo Credit-X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) से फैंस के दिलों पर राज करने वाले ऑन स्क्रीन राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) को किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की दुनिया के अलावा चुनावी रणभूमि में अभिनेता अपनी किस्मत अजमाते हुए नजर आने वाले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अरुण का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 

loksabha election banner

इस बीच एक्टर की नेट वर्थ को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। सिर्फ इतना ही नहीं अरुण पर 14 लाख के कर्जे को लेकर भी खबर सामने आई है। आइए उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में डिटेल्स में जानते हैं। 

अरुण गोविल पर 14 लाख का कर्ज

बुधवार को अरुण गोविल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया है। इस मामले को लेकर अरुण का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान अभिनेता ने इलेक्शन कमीशन में जो शपथ पत्र दिया है, उससे ये जानकारी मिली है कि अरुण पर 14 लाख 64 हजार 28 रुपये का बैंक लोन का कर्ज है। 

अब ये लोन उन्होंने किस लिए लिया है, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा छोटे पर्दे के राम ने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी भी दी है, जिसके हिसाब से अरुण गोविल की कुल नेट वर्थ करीब 3 करोड़ रुपये है। 

बतौर अभिनेता अरुण गोविल का करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन एक राजनेता के रूप में अरुण किस तरह से असरदार साबित होते हैं। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के तरफ से अरुण लोकसभा चुनाव में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। 

टीवी के राम के रूप में मशहूर हैं अरुण

अरुण गोविल ने एक एक्टर के आधार पर छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक काम किया है। लेकिन रामानंद सागर की रामायण के राम के रूप में उनका किरदार अमर है। जिस सादगी से उन्होंने इस रोल अदा किया है, उसे हर किसी की तरफ से सराहना मिली। 

ये भी पढ़ें- Arun Govil: 'रामायण' से कई साल पहले इस फिल्म के बाद अरुण गोविल बन गये थे Star Of Tomorrow, सुपरहिट रहे थे गाने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.