Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arun Govil: 'रामायण' से कई साल पहले इस फिल्म के बाद अरुण गोविल बन गये थे Star Of Tomorrow, सुपरहिट रहे थे गाने

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 02:26 PM (IST)

    अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने रामानंद सागर की रामायण से खूब शोहरत कमाई। अब सालों बाद एक बार फिर वो देशभर में चर्चा में बने हुए हैं। इस बार अदाकारी नहीं राजनीति को लेकर अरुण गोविल ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के मेरठ से अपना उम्मीदवार खड़ा किया।

    Hero Image
    इन फिल्मों और टीवी शो में अदाकारी कर चुके हैं अरुण गोविल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरुण गोविल ने पूरे देश में रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में राम बनकर पहचान पाई। एक्टिंग के बाद अरुण गोविल अब राजनीति के मैदान में दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

    देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बच चुका है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी भी जोर-शोर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। बीजेपी, यूपी की 80 सीटों में से अधिकतर के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें अरुण गोविल (Arun Govil) का नाम भी शामिल है, जो अपनी जन्मभूमि मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अरुण गोविल को भले ही रामायण के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता हो, मगर इसके अलावा भी उन्होंने काफी काम किया है। रामायण (Ramayan)शो से पहले वो कई फिल्मों में काम कर चुके थे, जिनमें कुछ सफल भी रही तीं। चुनावी सरगर्मी के बीच उनके करियर की कुछ पॉपुलर फिल्मों और टीवी शो पर एक नजर डालते हैं...

    यह भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?

    पहेली (1977)

    अरुण गोविल फिल्मों में एंट्री पहले के साथ की थी, जिसे राजश्री प्रोडक्शन के ताराचंद बड़जात्या ने बनाया था। हालांकि, उन्हें बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई थी।

    सावन को आने दो (1979)

    ताराचंद बड़जात्या निर्मित फिल्म का निर्देशन कनक मिश्रा ने किया था। इस फिल्म में अरुण गोविल के साथ जरीना वहाब फीमेल लीड रोल में थीं। अमरीश पुरी भी स्टार कास्ट का हिस्सा थे। सावन को आने दो फिल्म के गाने बेहद पसंद किए गए थे। जिसका फायदा अरुण गोविल को भी मिला और एक्टर फेमस हो गए। उन्हें स्टार ऑफ टुमॉरो कहा जाने लगा था।

    अय्याश (1982)

    अरुण गोविल ने अय्याश में अहम किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ संजीव कुमार और मदन पुरी भी थे।

    हिम्मतवाला (1983)

    जितेंद्र और श्रीदेवी की इस हिट फिल्म में अरुण गोविल भी शामिल थे।

    बादल (1985)

    आनंद सागर के निर्देशन में बनी बादल एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। अरुण गोविल के साथ मूवी में शम्मी कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और पूनम ढिल्लो भी शामिल थे।

    दो आंखें बारह हाथ (1997)

    गोविंदा के लीड रोल वाली इस फिल्म में अरुण गोविल ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था।

    ओएमजी 2 (2023)

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय गॉड 2 में भी अरुण गोविल नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने प्रिंसिपल अटल नाथ महेश्वरी का किरदार निभाया था।

    आर्टिकल 370 (2024)

    यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म आर्टिकल 370 में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री का रोल अदा किया।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

    टीवी शोज

    अरुण गोविल ने फिल्म के साथ- साथ टीवी जगत में भी खूब काम किया है। हालांकि, रामानंद सागर की रामायण जैसी पहचान उन्हें कोई और नहीं दिला पाया।

    विक्रम और बेताल (1985)

    डीडी नेशनल पर आने वाले इस धारावाहिक में अरुण गोविल ने राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाया था। रामायण के हिट होने के बाद 1988 में इसे री-टेलीकास्ट किया गया था।

    रामायण (1987- 1988)

    रामायण पर आधारित इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का लीड रोल अदा किया था। जिसके लिए वो आज भी जाने जाते हैं।

    लव कुश (1988- 1989)

    लव कुश को भी रामानंद सागर ने बनाया था, जो रामायण के आगे की कहानी दिखाती थी। इस शो में भी अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया।

    विश्वामित्र (1989)

    दसारी नारायण राव के डायरेक्शन में बने इस टीवी सीरियल में अरुण गोविल ने राजा हरिश्चंद्र की भूमिका निभाई थी।

    जय वीर हनुमान (1995)

    ये सोनी टीवी पर आने वाले कुछ शुरुआती शोज में शामिल है। जय वीर हनुमान में अरुण गोविल एक बार फिर भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: मां नीतू कपूर के जेवर चुरा चुके हैं रणबीर कपूर, इस मजबूरी की वजह से उठाया था कदम!