विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्योंझर लोकसभा सीट से इतने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, कई आपराधिक मामलों में लिप्त, ये उम्मीदवार हैं सबसे ज्यादा अमीर

Published: Fri, 17 May 2024 08:33 PM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से सटी क्योंझर लोकसभा सीट पर से इस बार भारतीय जनता पार्टी के अनंत नायक ...और पढ़ें

क्योंझर लोकसभा सीट से इतने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
क्योंझर लोकसभा सीट से इतने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अनंत, बिनोद व धनर्जुय समेत 11 प्रत्याशियों के बीच चुनावी दंगल
  2. क्योंझर लोकसभा सीट पर 25 मई को होगा मतदान

जागरण संवाददाता, चाईबासा। Keonjhar Lok Sabha Seat Details: ओडिशा में क्योंझर लोकसभा सीट पर मतदान 25 मई को होगा। इस लोकसभा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी के अनंत नायक, कांग्रेस पार्टी के बिनोद बिहारी नाइक और बीजू जनता दल के धनुर्जय सिद्धू समेत 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नामांकन के समय इन प्रत्याशियों की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किये गये शपथ पत्र के अनुसार सबसे अमीर प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के नेता राम प्रसाद हेम्ब्रम हैं।

सभी उम्मीदवारों की संपत्ति

इन्होंने नामांकन के समय दिये अपने सम्पति ब्यौरा में 35 करोड़ रुपये से अधिक कुल चल व अचल सम्पत्ति दर्शायी है। कुल सम्पत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर बीजद के धनुर्जय सिद्धू हैं। धनर्जुय के पास 14 करोड़ रुपये से अधिक कुल चल व अचल संपत्ति है।

इस सूची में तीसरा स्थान भाजपा प्रत्याशी अनंत नायक का है। उन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति 84 लाख रुपये दिखायी है। कांग्रेस प्रत्याशी बिनोद बिहारी के पास 78 लाख से अधिक की सम्पत्ति है।

इनके खिलाफ हैं आपराधिक मामले दर्ज

वहीं, तीन प्रत्याशियों अनंत नायक, धनुर्जय सिद्धू व जान मिरन मुंडा के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सबसे अमीर - राम प्रसाद हेम्ब्रम (बसपा)

सबसे गरीब - साहेबा जुआंगा (मानस लोकशक्ति दल)

सबसे शिक्षित - बिनोद बिहारी नाइक (कांग्रेस)

सबसे कम शिक्षित - साहेबा जुआंगा (मानस लोकशक्ति दल)

सबसे अधिक अपराधिक मामले - धनुर्जय सिद्दू (बीजद)

सबसे बुजुर्ग - रघुमणि नायक (आईएनडी)

सबसे कम आयु - पिताबासा नाइक (आजसू पार्टी)

पार्टी उम्मीदवारों की तुलनात्माक रिपोर्ट एक नजर में

क्र.सं. उम्मीदवार - दल - आपराधिक मुकदमा - शिक्षा - आयु - कुल संपत्ति देनदारियां

1. अनंत नायक - बीजेपी - 01 - अन्य - 55 - 84 लाख

2. बिनोद बिहारी नाइक - कांग्रेस - 00 - ग्रेजुएट प्रोफेशनल - 42 - 78 लाख अप्राप्त

3. धनुर्जय सिद्दू - बीजद - 04 - 12वीं पास - 58 - 14 करोड़ 60 लाख

4. हरिहर मुंडा - एसयूसीआई(सी) - 0 - 10वीं पास - 41 - 7 लाख अप्राप्त

5. जान मिरान मुंडा - आईएनडी - 4 - ग्रेजुएट प्रोफेशनल - 46 - 2 लाख अप्राप्त

6. लंबोदर नायक - आईएनडी - 0 - 12वीं पास - 38 - 1 लाख से अधिक अप्राप्त

7. पिताबासा नाइक - आजसू पार्टी - 0 - 10वीं पास - 32 - 30 लाख अप्राप्त

8. रघुमणि नायक - आईएनडी - 0 - 10वीं पास - 60 - 39 लाख अप्राप्त

9. राम प्रसाद हेम्ब्रम - बसपा - 0 - 10वीं पास - 46 - 35 करोड़ अप्राप्त

10. साहेबा जुआंगा मानस - लोकशक्ति दल - 0 - आठवीं पास - 41 - 40 हजार अप्राप्त

11. सुशांत कुमार नाइक - आईएनडी - 0 - 12वीं पास - 52 - 66 हजार अप्राप्त

ये भी पढे़ं-

Lok sabha Election 2024: कांग्रेस पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने पर क्या बोले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पढ़िए इंटरव्यू

झारखंड में दूसरे चरण के इतने उम्‍मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, कई पर गंभीर आरोप; सबसे धनवान ये उम्‍मीदवार