विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand में इस बार इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव, महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी; 1 ट्रांसजेंडर भी मैदान में

Published: Fri, 17 May 2024 11:45 PM (IST)

इस बार भी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 उम्मीदवार सियासी मैदान में चुनाव ...और पढ़ें

Jharkhand में इस बार इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
Jharkhand में इस बार इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. झारखंड में दस सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक उम्मीदवार, तीन में कम
  2. इस बार 31 महिलाएं लड़ रहीं चुनाव, राज्य गठन से लेकर अब तक सबसे अधिक
  3. पहली बार एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव मैदान में, 212 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election Total Candidates: इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। यह संख्या पिछले दो लोकसभा चुनावों से अधिक है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की संख्या क्रमश: 244 और 229 ही थी। संताल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की कुल संख्या तय हो गई।

दस सीटों पर बढ़ी उम्मीदवारों की संख्या

राज्य की 14 सीटों में 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले चुनाव की अपेक्षा उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। इनमें सिंहभूम, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग, रांची, गिरिडीह तथा धनबाद सम्मिलित हैं। वहीं, तीन सीटें ऐसी हैं जिनमें इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा कम उम्मीदवार हैं।

इनमें पलामू, चतरा तथा जमशेदपुर सम्मिलित हैं। राजमहल में पिछले लोकसभा चुनाव में भी 14 उम्मीदवार थे और इस बार भी उतने ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

महिला उम्मीदवारों की भी संख्या बढ़ी

अच्छी बात यह है कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या इस बार बढ़ी है। इस चुनाव में कुल 244 उम्मीदवारों में 31 महिला उम्मीदवार हैं।

पहली बार एक ट्रांसजेंडर सुनैना किन्नर भी धनबाद से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों पर कुल 240 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। उनमें 222 पुरुष और 18 महिलाएं थीं। वर्ष 2019 में यह संख्या 229 थी। जिसमें 204 पुरुष और 25 महिलाएं थीं।

अंतिम चरण में तीन ने लिया नाम वापस

झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 52 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह, यहां अब कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यहां से कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया है। यहां से कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

किस सीट पर कब कितने उम्मीदवार

सीट - 2004 - 2009 - 2014 - 2019 - 2024

सिंहभूम - 12 - 09 - 12 - 09 - 14

खूंटी - 14 - 09 - 14 - 11 - 07

लोहरदगा - 09 - 15 - 09 - 14 - 15

पलामू - 13 - 21 - 13 - 19 - 09

चतरा - 20 - 11 - 20 - 26 - 22

कोडरमा - 20 - 16 - 20 - 14 - 15

हजारीबाग - 20 - 13 - 20 - 16 - 17

रांची - 28 - 26 - 28 - 20 - 27

गिरिडीह - 17 - 17 - 17 - 15 - 16

धनबाद - 31 - 32 - 31 - 20 - 25

जमशेदपुर - 15 - 26 - 15 - 29 - 25

दुमका - 14 - 19 - 14 - 15 - 19

राजमहल - 11 - 12 - 11 - 14 - 14

गोड्डा - 16 - 23 - 16 - 13 - 19

कुल - 240 - 249 - 240 - 229 - 244

किस वर्ष कितनी महिला उम्मीदवार लड़ीं चुनाव

वर्ष - महिला उम्मीदवार - चुनाव जीतीं

2004 - 13 - 01

2009 - 14 - 00

2014 - 18 - 00

2019 - 25 - 02

ये भी पढे़ं-

क्योंझर लोकसभा सीट से इतने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, कई आपराधिक मामलों में लिप्त, ये उम्मीदवार हैं सबसे ज्यादा अमीर

Jharkhand Election News: झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशी लगाएंगे पूरा जोर