सुलगते मुद्दों पर जब बॉलीवुड ने खेला दांव, पर्दे पर खूब गरमाई सियासत, चेक करें फिल्मों की लिस्ट
Movies On Political Agenda राजनीति के कई ऐसे मुद्दे हैं जो सुर्खियों में हमेशा टॉप पर बने रहते हैं। ऐसे ही कई टॉपिक पर हिंदी सिनेमा समय-समय पर दांव खेलता आया है जिसके चलते कई फिल्मों का निर्माण भी हुआ है। ऐसे आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जो पॉलिटिकल एजेंडों को दर्शाती हैं। यहां लिस्ट को चेक करते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TOP Hits Movies Based On Political Agenda: हिंदी सिनेमा लंबे वक्त से गरमा-गर्म मुद्दों पर फिल्में बनाता आ रहा है। खासतौर पर सियासी मसले इंडस्ट्री के फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बने रहे हैं। पॉलिटिकल एजेंडों को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है, जिन्हें कई बार फिल्मों के माध्यम से बड़े पर्दे पर दर्शाया गया है।
हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले आप उन Bollywood मूवीज पर नजर डाल लीजिए, जो राजनीतिक मुद्दों का कहानी बयां करती हैं।
राजनीतिक मुद्दा फिल्म मेकर्स की पहली पसंद
बीके दौर के अलावा आधुनिक युग में भी राजनीतिक मुद्दा फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन हुआ है। आने वाले समय में जेएनयू और संदेशखाली जैसी फिल्मों में पॉलिटिकल एजेंडों का टच दिखाया जाएगा।
सिर्फ इतना ही नहीं रणदीप हुड्डा स्टारर मूवी स्वतंत्र वीर सावरक की कहीं न कहीं राजनीति के विषय से जुड़ी देखी जा रही है। लेकिन इससे पहले कई बड़ी मूवीज सियासी मसलो पर बन चुकी हैं। जिनकी लिस्ट इस प्रकार है। हांलाकि अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि भविष्य में फिल्म निर्माता CAA विषय पर भी फिल्म बना सकते हैं।
गरम हवा (1973)
डायरेक्टर एम.एस सथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म गरम हवा को साल 1973 में रिलीज किया गया है। बलराज साहनी स्टारर इस फिल्म में विभाजन के बाद उत्तर भारत के मुस्लिम वर्ग की दुर्दशा से जोड़कर दिखाया गया। राजनीति के इस गंभीर मुद्दे पर बनी इस मूवी को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
किस्सा कुर्सी कुर्सी का (1978)
शबाना आजमी स्टारर फिल्म किस्सा कुर्सी का एक पॉलिटिकल एजेंडा टाइप फिल्म बताई जाती है। इस फिल्म की कहानी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी से प्रेरित मानी जाती है। हालांकि भारत सरकार ने इस मूवी को रिलीज के बैन कर दिया था।
दिल से (1998)
साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म दिल से का नाम इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी भारत में तनाव की स्थिति को बयां करती है। इस फिल्म में शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका को अदा किया है।
मिशन कश्मीर (2000)
सुपरस्टार संजय दत्त और ऋतिक रोशन भी मिशन कश्मीर जैसी गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। इस मूवी में कश्मीर की राजनीति और आतंकवाद की कहानी को दिखाया गया है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म सफलता के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
ये भी पढ़ें- K-POP से भी ज्यादा लोकप्रिय था इंडिया का A Band Of Boys, दोस्तों संग अनुपमा के इस एक्टर ने की थी शुरुआत
फना (2006)
आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म फना को साल 2006 में रिलीज किया गया है। इस मूवी में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया है जो एक आतंकी समूह का सदस्य होता है, जिसे कश्मीर की आजादी प्यारी होती है और इसके लिए वह एक बम धमाके की साजिश रचता है। मालूम हो कि घाटी में आतंकी गतिविधियां राजनीति का हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है।
द कश्मीर फाइल्स (2022)
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस सूची का एक बड़ा नाम मानी जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कारोबार जमकर सफलता हासिल की।
अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों से सजी इस मूवी में 90 के दशक में कश्मीर में हिंदुओं के पलायन और अत्याचार की दुर्दशा को दर्शाया गया है।
द केरल स्टोरी (2023)
लव जिहाद और धर्मांतरण सियासी गलियारे का वह मुद्दा है, जिस पर काफी बहस होती है। इस संवेदनशील विषय पर बीते साल डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म द केरल स्टोरी बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी में अदाकारा अदा शर्मा ने अहम भूमिका अदा की।
आर्टिकल 370 (2024)
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 इस सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने की कहानी को दिखाया गया है।
बस्तर- द नक्सल स्टोरी (2024)
सुदीप्तो सेन, विपुल शाह और अदा शर्मा की तिकड़ी इस साल भी एक और पॉलिटिकल एजेंडा फिल्म लेकर आ रही है। जिसका नाम बस्तर, द नक्सल स्टोरी है।
इस मूवी के टाइटल से साफ जाहिर होता है कि इसमें पूर्वी भारत में नक्सलवाद के मुद्दे को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। अदा की ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- The Kerala Story की सफलता पर बोली अदा शर्मा, कहा- नसीरूद्दीन शाह व कमल हासन के कमेंट्स का नहीं पड़ा कोई प्रभाव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।