Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Rampal फिर बनने वाले हैं पापा, गर्लफ्रेंड Gabriella ने फोटोशूट के जरिये अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 01:35 PM (IST)

    Arjun Rampal-Gabriella Demetriades अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने शादी नहीं की है लेकिन इनका एक बेटा है। अब एक्टर की गर्लफ्रेंड दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

    Hero Image
    File Photo of Arjun Kapoor and Gabriella Demetriades

    नई दिल्ली, जेएनएन। लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे रहे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का प्यार किसी से छुपा नहीं है। एक्टर का गर्लफ्रेंड के साथ एरिक नाम का एक बेटा है, और अब वह दूसरी बार डैडी बनने वाले हैं। अर्जुन राजमपाल की गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड

    गैब्रिएला ने कुछ फोटोशूट कराए हैं, जिसके जरिये उन्होंने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स के साथ शेयर की। इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?' मैटरनिटी फोटोशूट से गैब्रिएला की तस्वीरें सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया है।

    बिना शादी के दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं गैब्रिएला

    काजल अग्रवाल से लेकर दिव्या दत्ता तक ने उन्हें सेकेंड प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की मुलाकात आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे मुलाकात में बदल गई, और यह कपल 2019 में एक बेटे के पेरेंट्स बने। हालांकि, अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की। बिना शादी के ही गैब्रिएला अर्जुन के बेबी के साथ प्रेग्नेंट हैं। कपल के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

    एक फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन-गैब्रिएला

    रिपोर्ट्स के अनुसार, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगीं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अर्जुन के कैरेक्टर की जांच कर रही है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक एंगल होने की भी चर्चा है।