अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के फोटोशूट ने सोशल मीडिया में मचायी सनसनी, लोगों ने कहा- अचानक दिसम्बर हॉट लगने लगा
गैब्रिएला कई सालों से अर्जुन के साथ हैं और 2019 में दोनों ने गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने का एलान करके इस रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था। जुलाई में गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया। अर्जुन की पहली शादी मॉडल-एक्ट्रेस मेहर जेसिया के साथ हुई थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन रामपाल अपनी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन की तरह उनकी गर्लफ्रेंड और पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियदेस भी काफी बिंदास हैं और अक्सर सोशल मीडिया में अपने एक से बढ़कर एक शानदार फोटो पोस्ट करती रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद और कमेंट भी करते हैं।
गैब्रिएला ने अब एक फोटो साझा की है, जिसमें उन्होंने एक रिवीलिंग ड्रेस पहनी हई है। इस ड्रेस में गैब्रिएला की परफेक्ट फिगर देखी जा सकती है। इस फोटो में गैब्रिएला जिस तरह अदाएं दिखा रही हैं, उसकी खूब तारीफ हो रही है और लोग फिदा हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि गैब्रिएला ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है- दिसम्बर ड्रेसिंग। उनके इस कैप्शन को भी लोग एंजॉय कर रहे हैं।
View this post on Instagram
मौनी रॉय ने फायर की इमोजी बनाकर तारीफ की है तो प्रज्ञा कपूर ने लिखा है- हॉट। तन्वी शाह ने मजाक करते हुए लिखा- मेरी स्क्रीन इसे संभाल नहीं सकती। कई यूजर्स ने फायर की इमोजी बनाकर गैब्रिएला का हौसला बढ़ाया है। एक फैन ने लिखा- हमेशा बार और पारा बढ़ा देती हो। एक और यूजर ने तारीफ में लिखा- अब समझ आया कि दिसम्बर अचानक से इतना हॉट कैसे हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी पोस्ट डालती रहना, क्योंकि यहां बहुत सर्दी है और यह देखना गर्मजोशी से भरा है। आप बहुत गॉर्जस भी लग रही हो।
View this post on Instagram
बता दें, गैब्रिएला कई सालों के अर्जुन से साथ हैं और 2019 में दोनों ने गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने का एलान करके इस रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था। जुलाई में गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया। अर्जुन की पहली शादी मॉडल-एक्ट्रेस मेहर जेसिया के साथ हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। यह शादी बीस साल चली। 2018 में दोनों अलग हो गये थे। अर्जुन अब कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो विलेन के किरदार में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।