यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'100 ऑडिशन दिए फिर भी...' Nepotism बना अर्चना पूरन सिंह के बेटे का दुश्मन, मां को ठहराया जिम्मेदार?
कुछ-कुछ होता है कि मिस ब्रिगेंजा से लेकर किक में सिकंदर (Sikandar) सलमान खान की मां की भूमिका अदा करने ...और पढ़ें

HighLights
- 100 ऑडिशन के बाद भी नहीं मिला अर्चना पूरन सिंह के बेटे को काम
- आर्यमन सेठी ने बताया कि उनके साथ नेपोटिज्म के विपरीत हुआ है
- आर्यमन ने मां अर्चना पूरन सिंह पर ही काम न मिलने का लगाया इल्जाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर साल कई स्टार किड्स आते हैं और एक्टिंग में अपना हाथ आजमाते हैं। कई सितारों के बच्चों को यहां सफलता मिलती है, लेकिन काफी तो इंडस्ट्री से ही गायब हो जाते हैं। नेपोटिज्म के मुद्दे की शुरुआत भले ही कंगना रनौत से हुई थी, लेकिन अब ये यूजर्स का पसंदीदा टॉपिक बन चुका है। सुहाना से लेकर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा सहित कई स्टार किड्स नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल हुए। हालांकि, अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ तो नेपोटिज्म के साथ तो इसका बिल्कुल उल्टा हुआ है।
बॉलीवुड में अलग-अलग किरदारों के साथ अभिनय की छाप छोड़ने वालीं अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी को 100 ऑडिशंस के बावजूद भी काम नहीं मिला है। हाल ही में नेपोटिज्म पर बात करते हुए आर्यमन ने फिल्मों में काम न मिलने का पूरा ठीकरा मां अर्चना पूरन सिंह पर फोड़ दिया। क्यों मां को बताया इसका जिम्मेदार, पढ़े पूरी डिटेल:
आर्यमन सेठी बोले- आपकी वजह से नहीं मिला काम
अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। वह अक्सर अपने परिवार संग Youtube पर व्लॉग शेयर करती हैं। हाल ही में अर्चना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बातों ही बातों में उनके बेटे ने नेपोटिज्म पर अपना दर्द बयां किया।
यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh सेट पर हुईं घायल, कलाई में आई चोट; हालत देखकर रो पड़ा छोटा बेटा
वीडियो की शुरुआत मस्ती में हुई, जहां परमीत सेठी ने मजाक में बेटों से पूछा कि तुम दोनों में से गधा कौन है, जिसके बाद दोनों ट्रोल्स के कमेंट पढ़ने लगे। इस बीच ही पिज्जा खाने के लिए एक्साइटेड आर्यमन पर जैसे ही उनकी मां ने कमेंट किया और बोला 'अरे इतना एक्साइटेड हो गया है', तुरंत ही तपाक से बेटे ने जवाब दिया।
"ओवरएक्टिंग! ये मैंने आपसे ही सीखा है और यही वजह है कि 100 ऑडिशन देने के बाद भी मुझे अभी तक एक सिंगल रोल नहीं मिला है। मेरे साथ कुछ उल्टा ही नेपोटिज्म हो गया है"।
Photo Credit- Instagram
अर्चना पूरन सिंह ने बेटे की बात का दिया ऐसा जवाब
बेटे आर्यमन की इस बात को सुनकर अर्चना निराश नहीं हुईं, बल्कि मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' एक्ट्रेस ने कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं तुम्हारी मां हूं इसलिए काम नहीं मिल रहा है, बल्कि तुम ही कुछ गलत कर रहे होगे कि तुम्हें अब तक कोई रोल नहीं मिला है"।

Photo Credit- Instagram
इसके बाद जैसे ही आर्यमन ने ये कहा कि क्या हमें ऑडिशन लेने वाले को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था? तुरंत एक्ट्रेस ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि बस ये जोक हो। मैं ये बात सुनकर सच में डर गई थी, कुछ देर के लिए मेरी धड़कने रुक गई थी, मुझे लगा तू सच में किसी को मारकर आया है"। अर्चना पूरन सिंह के बेटे का नेपोटिज्म पर दिया गया ये बयान खूब वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

